Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शुक्रवार को मीन राशि वाले निवेश से बचे, बाकी राशिें पर आज सितारों का मिला-जुला असर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राशिफल > शुक्रवार को मीन राशि वाले निवेश से बचे, बाकी राशिें पर आज सितारों का मिला-जुला असर
राशिफल

शुक्रवार को मीन राशि वाले निवेश से बचे, बाकी राशिें पर आज सितारों का मिला-जुला असर

editor
editor Published September 23, 2022
Last updated: 2022/09/23 at 8:41 AM
Share
SHARE
Share News

23 सितंबर, शुक्रवार को सिद्ध योग बन रहा है। जिससे मिथुन राशि वालों को सरकारी कामों में ज्यादा फायदा होने के योग हैं। कर्क राशि वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। तुला राशि के लोग बिजनेस की नई योजनाओं पर काम करना चाहते हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। वृश्चिक राशि वालों को तनाव से राहत मिलने के योग हैं। इनके अलावा धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों को संभलकर रहना होगा। मीन राशि के लोग आज निवेश करने से बचें। इसके लिए दिन ठीक नहीं है। वहीं, बाकी राशियों पर आज सितारों का मिला-जुला असर दिखेगा।

मेष: आज अपने कार्यों की बजाय दूसरों की मदद में ज्यादा समय व्यतीत होगा। परंतु ऐसा करके आगे लाभदायक संपर्क सूत्र भी मिलेंगे और सम्मानजनक स्थिति बनेगी। युवाओं को अपने भविष्य संबंधी योजनाओं को बनाने में व्यस्त रहेंगे।
किसी भी प्रकार के आवागमन को स्थगित रखें। क्योंकि इसमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ नहीं हासिल होगा। अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने में ही अपना ध्यान दें। तथा छोटी-छोटी बातों को लेकर मन में वैमनस्य ना आने दे।

वृष : अपनी समस्याओं को किसी पारिवारिक सदस्य अथवा नजदीकी मित्र से जरूर शेयर करें। आपको उचित समाधान मिलेगा और इस वजह से आपको तनाव से काफी राहत मिलेगी। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी रिश्ता आने से घर में खुशी रहेगी।
जल्दबाजी और ज्यादा उत्साहित होने की वजह से कोई काम बनते-बनते बिगड़ सकता है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपके कार्य में विघ्न डाल सकते हैं। बेहतर होगा की सभी निर्णय खुद ही ले। क्रोध आवेश जैसे स्वभाव पर काबू पाएं।

मिथुन : कोई विवादित मामला हल होगा और इससे आर्थिक स्थिति भी बहुत ही बेहतर रहेगी। अत: समय का उचित सदुपयोग करें। घर में भी अनुशासन तथा व्यवस्था बनाए रखने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
अकस्मात कुछ खर्चे आ सकते हैं जिस वजह से हाथ तंग हो जाएगा। किसी तरह की भी उधारी ना करें। कजिन भाई-बहनों से अपने रिश्ते को बहुत अधिक संभालकर रखें। आज ज्यादा मेल-मुलाकात होने जैसी स्थिति से दूर रहें।

- Advertisement -

कर्क : आपको किसी कार्य के प्रति की गई मेहनत की सुखद परिणाम मिलने वाले हैं। फोन द्वारा कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। घर से संबंधित नई वस्तुयों की खरीदारी भी होगी। किसी समारोह में जाने का भी अवसर मिलेगा।
सुनी सुनाई बातों पर विश्वास ना करें। अमल करने से पहले उचित जानकारी लें। अपनी कार्यशैली व योजनाओं को व्यवस्थित रुप से संपन्न करने का प्रयास करें। जल्दबाजी के चक्कर में आप कुछ काम अधूरे भी छोड़ सकते हैं।

सिंह : आज रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय आत्म अवलोकन में भी व्यतीत करें। इससे अपने अंदर सुखद बदलाव और उर्जा महसूस करेंगे। किसी उलझे हुए कार्य को व्यवस्थित करने का प्रयास सफल रहेगा।
किसी संबंधी के साथ व्यक्तिगत समस्याओं को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। परंतु हर समस्या का समाधान बहुत ही व्यवहार कुशल तरीके से करें। पैसे के लेनदेन संबंधी कोई भी उधारी करना नुकसानदायक रहेगा।

कन्या : सामाजिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति बनाए रखें। और भावुकता के बजाय व्यवहारिक दृष्टिकोण रखें। निकट संबंधियों के साथ किसी विशेष मुद्दे पर गंभीर व लाभदायक विचार-विमर्श होगा। युवा अपने कैरियर को लेकर गंभीर रहेंगे।
लोगों के संपर्क में रहें। तथा मानसिक शांति बनाए रखने के लिए पॉजिटिव गतिविधियों में ही समय व्यतीत करें। बच्चे की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से मन कुछ व्यथित रहेगा। इस समय बहुत समझदारी से समस्या सुलझाने की जरूरत है।

तुला:अनुभवी लोगों के संपर्क में रहने से आपको बेहतरीन अनुभव मिलेंगे और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य के संपन्न होने से उम्मीदें और आशाएं सफल रहेंगी। किसी संबंधी के यहां जाने का भी प्रोग्राम बनेगा। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें। और ना ही किसी तरह के वाद-विवाद में पड़े। अन्य क्षेत्रों में व्यस्तता के साथ-साथ घर की व्यवस्था बनाए रखने में भी ध्यान देना जरूरी है। अन्यथा परिवार जनों की नाराजगी हो सकती हैं।

वृश्चिक: फाइनेंस संबंधी बनाई गई योजनाएं सफल रहेंगे तथा लंबे समय से चल रही किसी चिंता व तनाव से भी राहत मिलेगी। किसी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के सानिध्य में कुछ समय व्यतीत करने से आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
अपना स्वाभिमान बनाए रखें। तथा अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं तथा दस्तावेज संभालकर रखें। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करना उन्हें खुशी देगा।

धनु : आपको अपने किसी विशेष कार्य के प्रति चल रहे प्रयासों में कामयाबी मिलेगी। सामाजिक दायरा भी विस्तृत होगा। अगर संपत्ति के बंटवारे संबंधी कोई विवाद चल रहा है, तो आपसी बातचीत के माध्यम से सुलझने की उम्मीद है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपनी मानसिक स्थिति को सकारात्मक बनाए रखें। किसी नकारात्मक बात की वजह से आपको तनाव हो सकता है। इस समय विद्यार्थियों को भी अपनी मेहनत को और अधिक बढ़ाने की जरूरत है।

मकर: दिन काफी संतोषजनक व्यतीत होगा। आपका शांति पूर्ण रवैया आपकी कार्यप्रणाली को और मजबूत करेगा तथा जो लोग आपके खिलाफ थे वही आपके पक्ष में आएंगे। आपके आत्मविश्वास के समक्ष आपके विरोधी परास्त रहेंगे।
आज कोई बहुमूल्य वस्तुओं की खरीददारी का प्लान है, तो फिलहाल उसे स्थगित करें। दिखावे की प्रवृत्ति आपके लिए ही परेशानी का कारण बन सकती हैं। आलस तथा सुस्ती को अपने ऊपर हावी ना होने दें। अगर किसी के साथ कोई वादा किया है, तो उसे अवश्य पूरा भी करना चाहिए।

कुंभ: बड़े बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों के अनुभवों को आत्मसात करना आपको जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराएगा। आप अपनी कई समस्याओं का समाधान आसानी से निकाल भी लेंगे। विद्यार्थियों का अपनी पढ़ाई पर पूर्ण फोकस रहेगा।
व्यक्तिगत जीवन में चल रही हल्की-फुल्की परेशानियों के बावजूद आपके अधूरे काम संपन्न हो जाएंगे। पड़ोसियों के साथ किसी भी मतभेद से बचने के लिए औपचारिक व्यवहार ही रखना ठीक है।

मीन: परिवार जनों के साथ विशेष मुद्दों पर विचार विमर्श होंगे, जो कि घर और व्यवसाय दोनों के लिए ही बेहतर साबित होंगे। आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से अपने आपको सशक्त महसूस करेंगे। कोई भी व्यक्तिगत समस्या आने पर अपने मनोभावों पर काबू रखें तथा शांति से विचार और मनन करें। दोपहर बाद कोई चिंताजनक स्थिति भी बन सकती है। अगर कोई सरकारी मामला चल रहा है तो उलझ सकता है।


Share News

editor September 23, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

Daily Horoscope: Know Today's Predictions
दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल
राशिफल
निजी बिजली कम्पनी को वीसीआर भरने का अधिकार – स्थाई लोक अदालत
बीकानेर
अनूपगढ़ में ट्रक ने कुचलीं 200 भेड़ें, एक भेड़पालक की मौत
बीकानेर
राजस्थान कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के 23 जिला अध्यक्ष घोषित
राजनीति राजस्थान
10 साल में कितना बदला भारत: डिजिटल इंडिया की बड़ी उपलब्धियां
देश-दुनिया
राहुल गांधी के करीबी कुणाल पाटिल ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का थामा दामन
राजनीति
बीकानेर सहित प्रदेश की मंडियां 4 दिन रहेंगी बंद, व्यापारियों का आंदोलन शुरू
बीकानेर
बीकानेर में पिकअप की टक्कर से किशोर की मौत, बस का कर रहा था इंतजार
crime बीकानेर

You Might Also Like

Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

Published July 2, 2025
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

Published July 1, 2025
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

Published June 30, 2025
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

Published June 28, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?