Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गुरुवार का राशिफल: आज इन राशियों वालों में भरपूर आत्मविश्वास और ऊर्जा उत्पन्न होगी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राशिफल > गुरुवार का राशिफल: आज इन राशियों वालों में भरपूर आत्मविश्वास और ऊर्जा उत्पन्न होगी
राशिफल

गुरुवार का राशिफल: आज इन राशियों वालों में भरपूर आत्मविश्वास और ऊर्जा उत्पन्न होगी

editor
editor Published September 22, 2022
Last updated: 2022/09/22 at 8:53 AM
Share
SHARE
Share News

22 सितंबर, गुरुवार को सिद्ध और अमृत नाम के शुभ योग बन रहे हैं। जिससे मेष, सिंह और धनु राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। तुला राशि के लोग रुके हुए कामों की शुरुआत करना चाहते हैं तो दिन अच्छा है। कुंभ राशि वालों के इनकम सोर्स बढ़ेंगे और नई उपलब्धियां भी मिल सकती हैं। इनके अलावा कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं और मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों को फाइनेंस से जुड़े मामलों में एक्स्ट्रा सावधानी रखनी होगी। वहीं, बाकी राशियों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा।

मेष : आप में भरपूर आत्मविश्वास और ऊर्जा महसूस करेंगे। हालांकि समय कुछ मुश्किलों वाला हो सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से रास्ते आसान भी हो जाएंगे। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। व्यवहारिक दृष्टिकोण रखें। भावुकता की अधिकता की वजह से आप अपना नुकसान कर सकते हैं। लोग क्या कहेंगे, इस बात की बिल्कुल भी परवाह ना करें। घर में अव्यवस्था की वजह से बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान आ सकता है।

वृष:  संतान संबंधी अच्छी खबर मिल सकती है। इस समय निवेश जैसे आर्थिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। लंबे समय से चली आ रही चिंता से भी राहत मिलेगी। घर में नजदीकी संबंधों का आगमन होगा। युवा वर्ग दोस्तों के बहकावे में आकर अपने लक्ष्य से ना भटके। किसी काम को मजबूरी वश में करना पड़ सकता है। और ऐसा करना आपको तनाव भी देगा। विपरीत परिस्थितियों में घबराने की बजाय धैर्य और शांति से समय व्यतीत करें।

मिथुन :अपनी योग्यता और प्रतिभा को पहचाने तथा आत्म विश्वास बनाए रखें। किसी मित्र की मदद से उलझे कार्य सुलझ जाएंगे। मानसिक रूप से भी बहुत अधिक सुकून महसूस करेंगे। पठन-पाठन संबंधी गतिविधियों में रुचि बनी रहेगी। इस बात का ध्यान रखें कि आप जिन कार्यों को बहुत ही सहज और सरल महसूस कर रहे थे, उनमें कुछ ना कुछ दिक्कतें बनी रहेंगी। दिन के उत्तरार्ध में कुछ तनावपूर्ण परिस्थितियां भी बन सकती हैं। और इस वजह से संबंधों में भी खटास आने की आशंका है।

- Advertisement -

कर्क : नजदीकी संबंधियों से मेल मुलाकात द्वारा कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल होंगी। समय सफलता दायक है। अपनी योजना तथा गतिविधियों के बारे में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करें, निश्चित ही आपको लाभ होगा। अनावश्यक खर्चों के बढऩे से तनाव रहेगा। किसी भी नई योजना पर कोई निर्णय लेने से पहले उसके बारे अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। युवाओं तथा विद्यार्थियों को अपने भविष्य संबंधी योजनाओं को लेकर लापरवाही ना करें।

सिंह : आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि लेने से आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आएगा तथा आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य भी मनोनुकूल तरीके से संपन्न हो जाएगा। विद्यार्थियों को भी इंटरव्यू व कैरियर संबंधी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।बच्चों के मनोभावों को शांतिपूर्ण तरीके से समझने का प्रयास करें। डांटने तथा गुस्सा करने से उनके अंदर हीनता की भावना ऊपर सकती हैं। किसी भी कार्य को करने से पहले उसके अच्छे बुरे पहलू पर ध्यान देना भी जरूरी है।

कन्या:  पिछले कुछ समय से आप जिन कार्यों के लिए भरपूर मेहनत कर रहे थे, अब उनके उचित परिणाम मिलने का अनुकूल समय है। घर में धार्मिक आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। नए वाहन की खरीदारी भी संभव है। फाइनेंस संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना ले। और ना ही अपने ऊपर काम का अधिक बोझ लादे। बेहतर होगा कि सबसे पहले महत्वपूर्ण काम को ही प्राथमिकता दें।

तुला :रुकी हुई गतिविधियों को पुन: जागृत करने का अनुकूल समय है। घर की रखरखाव और नवीनीकरण संबंधी योजनाओं को बनाने में समय व्यतीत होगा। किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत कामयाब भी रहेगी। किसी पड़ोसी के साथ व्यक्तिगत मामलों को लेकर कहासुनी की स्थिति बन सकती है। इसलिए अपनी वाणी और गुस्से पर काबू रखना जरूरी है। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों में ध्यान ना दें अन्यथा कोई लक्ष्य हाथ से निकल सकता है।

वृश्चिक : अपने कार्य करने की प्रणाली में जो अपने परिवर्तन किया है, इससे निश्चित ही लाभदायक नतीजे प्राप्त होंगे। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह व मार्गदर्शन पर भी अवश्य अमल करें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस रहेंगे। भाइयों तथा रिश्तेदारों के साथ संबंध को मजबूत बनाकर रखने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। इस समय किसी भी तरह की यात्रा करना तनावपूर्ण रहेगा। रुपए-पैसे संबंधी लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें।

धनु : कुछ समय अपने मनोनुकूल कार्यों में व्यतीत करने से अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। अध्यात्म से जुड़े विषयों में आपकी विशेष रूचि रहेगी। अगर पैतृक संपत्ति संबंधी कोई दिक्कत है, तो किसी की मध्यस्थता से सुलझ सकते हैं। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल भी हो सकती हैं। बेहतर होगा कि दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण काम पूरे कर ले। अचानक ही घर में मेहमानों के आगमन से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। परंतु खर्च की स्थिति बढ़ सकती हैं।

मकर  सामाजिक अथवा सोसायटी संबंधी मीटिंग में आपका विशेष योगदान रहेगा तथा आप के द्वारा रखे गए पक्ष को सराहना मिलेगी। किसी नई जानकारी को सीखने में भी समय व्यतीत होगा। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दूसरों के मामलों में दखलंदाजी करने से आपके मान-सम्मान पर भी बात आएगी और इसका नकारात्मक प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है। कोई भी निर्णय जल्दबाजी और भावुकता में ना लें।

कुंभ : किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से कोई पारिवारिक मसला हल होगा। निवेश संबंधी योजनाओं पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित रखें। परिवार के साथ कहीं घूमने-फिरने का भी प्रोग्राम बन सकता है। समाज सेवी संस्था में सहयोग करने हेतु रुचि बनेगी। दूसरों की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहे। आपके कुछ नजदीकी मित्र अथवा संबंधी ही आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। इस समय किसी भी तरह का निवेश करना उचित नहीं है। सही समय का इंतजार करें।

मीन : आप अपनी व्यस्तता पूर्ण दिनचर्या से कुछ समय अन्य गतिविधियों के लिए भी निकालेंगे। किसी जरूरतमंद संबंधी की मदद करना आपको हार्दिक खुशी देगा तथा आपसी संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी। तथा एक नई पहचान भी हासिल होगी। किसी खास कार्य के प्रति किए गए प्रयासों में व्यवधान आएंगे। हालांकि धैर्य और संयम से प्रयास करें जल्दी ही सफलता भी मिलेगी। कोई महत्वपूर्ण वस्तु की चोरी होने या रखकर भूलने की स्थिति बन रही है। जिसका मुख्य वजह आपकी लापरवाही ही है।


Share News

editor September 22, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

शिक्षकों ने की नए मानदंडों में संशोधन की मांग
बीकानेर
शिक्षकों की गैर-शैक्षणिक ड्यूटी पर रोक
राजस्थान
दिल्ली में निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर लगेगी रोक
Delhi
RPSC RAS मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी
शिक्षा
राजस्थान में ग्राम पंचायत और निकाय चुनाव कब होंगे? सरकार और आयोग चुप
राजनीति राजस्थान
बिना सूचना अनुपस्थित ग्राम विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
खाजूवाला
दुष्कर्मी तांत्रिक का आश्रम ढहा, बुलडोजर चला
श्रीडूंगरगढ़
हीटवेव का कहर: श्रीगंगानगर बना देश का सबसे गर्म शहर, सड़कों पर सन्नाटा
राजस्थान श्रीगंगानगर

You Might Also Like

Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

Published June 10, 2025
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

Published June 9, 2025
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

Published June 7, 2025
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

Published June 6, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?