Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बुधवार का राशिफल: आज इन राशियों के लोगों को बचकर कार्य करने की आवश्यकता
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राशिफल > बुधवार का राशिफल: आज इन राशियों के लोगों को बचकर कार्य करने की आवश्यकता
राशिफल

बुधवार का राशिफल: आज इन राशियों के लोगों को बचकर कार्य करने की आवश्यकता

editor
editor Published September 21, 2022
Last updated: 2022/09/21 at 8:50 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

21 सितंबर, बुधवार को मातंग नाम का शुभ योग बन रहा है। जिससे मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी और अधिकार मिल सकता है और मिथुन राशि के इन लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। सिंह और कन्या राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। तुला राशि वालों को लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है। मकर राशि के लोग बिजनेस में जोखिम लेने से बचें। नई शुरुआत के लिए कुंभ राशि वालों का दिन ठीक नहीं है। बाकी राशियों के लिए दिन ठीक-ठाक ही रहेगा।

मेष –  परिवार जनों के साथ किसी विशेष प्रयोजन के लिए सलाह मशवरा होगा। कोई भी कार्य करने से पहले उसकी पूरी योजना और प्रारूप बनाना आपको किसी भी तरह की गलती होने से बचाएगा। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। अपने खास दस्तावेज तथा पेपर्स किसी के साथ भी शेयर ना करें साथ ही इस समय बाहरी गतिविधियों में समय नष्ट ना करें, क्योंकि इसके कोई भी उचित परिणाम हासिल नहीं होंगे। संतान की गतिविधियों पर ध्यान देना भी जरूरी है।

वृष –  कई तरह के कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी और कामयाब भी होंगे। व्यवसायियों तथा निकट संबंधियों के बीच आपका मान-सम्मान बना रहेगा। जीवन के सकारात्मक पहलुओं से रूबरू होने का मौका मिलेगा। मित्रों तथा संबंधियों के साथ संबंध मधुर बनाए रखना आपका दायित्व रहेगा। बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। इससे समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर जरूर अमल करें।

मिथुन – प्रभावशाली लोगों का सानिध्य मिलेगा और आप अपने व्यक्तित्व को और अधिक निखारने का प्रयास करेगे। बच्चों की भावनाओं को समझते हुए उनकी गतिविधियों में सहयोग करना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। किसी रिश्तेदार से संबंधित शुभ सूचना मिलेगी।
युवा वर्ग सोशल मीडिया और फालतू बातों में ध्यान देने से अपना ही नुकसान करेंगे। दूसरों की गलत सलाह पर अमल करना नुकसानदायक हो सकता है।

- Advertisement -

कर्क –  आप अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास और ऊर्जा महसूस करेंगे। तथा किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपनी समस्या का हल निकाल लेंगे। निजी संपर्कों के माध्यम से कोई लाभदायक कार्य भी संपन्न हो सकता है। सरकारी मामलों में लापरवाही की वजह से कुछ गलतियां हो सकती हैं। इसलिए बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है। उच्च शिक्षा हेतु अध्ययनरत विद्यार्थियों को किसी प्रकार का व्यवधान आ सकता है। अपनी अस्त व्यस्त दिनचर्या में सुधार लाएं।

सिंह – योजनाबद्ध तरीके से अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करें, इससे आपके कार्य सफल होंगे। किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रहे गिले-शिकवे दूर होने से संबंधों में मधुरता आएगी। परिवार के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेगा। आलस तथा तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इससे आपकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। अपनी योजनाओं तथा गतिविधियों को सीक्रेट रखें। वरना कोई बाहरी व्यक्ति इसका नाजायज फायदा भी उठा सकता है।

कन्या –  बेहतरीन ग्रह स्थिति बनी हुई है। परंतु समय का सदुपयोग करना भी आपकी कार्य क्षमता पर ही निर्भर करता है। किसी भी असमंजस की स्थिति में नजदीकी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करें। निश्चित ही आपको उचित समाधान मिलेगा।
अपने व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्तता के कारण अपने रिश्तेदारों व संबंधियों को नजरअंदाज ना करें। सामाजिक गतिविधियों में भी उपस्थिति रखना जरूरी है। अपने गुस्से और ईगो जैसे स्वभाव में बदलाव लाना जरूरी है।

तुला – समय चुनौतीपूर्ण है। परंतु आप अपनी योग्यता व प्रतिभा द्वारा हर परिस्थिति का सामना करने में सक्षम रहेंगे। स्वयं का विकास करने के लिए स्वभाव में थोड़ा स्वार्थीपन भी लाना जरूरी है। पठन-पाठन में भी उचित समय व्यतीत होगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने के बजाय समाधान निकालें। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा। आर्थिक मामलों में बजट का खास ध्यान रखें, अन्यथा उधार लेने की नौबत आ सकती हैं।

वृश्चिक – पिछले कुछ समय से चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। घर के किसी सदस्य के विवाह संबंधित उचित रिश्ता आने से खुशी भरा वातावरण रहेगा। प्रॉपर्टी आदि में भी निवेश करने की योजना बनेगी। इस समय कामकाज और परिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बनाकर रखने में कुछ असुविधा रहेगी। आपके कुछ नजदीकी लोग ही आपके खिलाफ कुछ अवरोध उत्पन्न कर सकते हैं। दूसरों की बातों में ना आकर अपनी काबिलियत और कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें।

धनु –  स्थान परिवर्तन की योजना है, तो उसे क्रियान्वित करने के लिए अनुकूल समय है। कामकाज में व्यस्तता के अलावा परिवार तथा दोस्तों के साथ मौज मस्ती और मनोरंजन में भी समय व्यतीत करेंगे।आर्थिक परिपेक्ष में कोई खास सकारात्मक परिणाम नहीं मिल पाएंगे। इसलिए निवेश संबंधी गतिविधियों को स्थगित रखना ही उचित है। कोई सरकारी मामला चल रहा है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन जरूर लें।

मकर – घर में मेहमानों की आवाजाही से सुखद वातावरण बना रहेगा। मित्रों तथा परिजनों की ओर से चल रही किसी चिंता का भी समाधान मिलेगा। विद्यार्थियों को किसी विभागीय या नौकरी से संबंधित परीक्षा मे सफलता मिलने के उचित संभावना है।
किसी विशेष मुद्दे पर बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें, अन्यथा छोटी सी बात पर वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है। कोर्ट केस पर संपत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता से हल करने का प्रयास करें।

कुंभ –  मीडिया अथवा संपर्क सूत्रों द्वारा नई-नई जानकारियां मिलेंगी जो कि फायदेमंद साबित होगी। आप अपनी चतुराई व समझदारी द्वारा किसी भी परेशानी से उबर जाएंगे। कुछ समय योग और मेडिटेशन के लिए भी जरूर निकालें इससे मानसिक सुकून बना रहेगा। व्यर्थ के बाद विवादों से खुद को दूर ही रखें। क्योंकि किसी प्रकार की बदनामी आपके सिर पड़ सकती हैं। घर के रखरखाव संबंधी कार्यों में खर्चे की अधिकता रहेगी। युवा लोग अपनी पढ़ाई और कैरियर के प्रति लापरवाह ना रहे।

मीन –  कुछ समय अपने मन मुताबिक गतिविधियों में समय व्यतीत करने से ऊर्जा और प्रफुल्लित महसूस करेंगे। अधिकतर कार्य निर्विघ्न पूरे हो जाएंगे। हालांकि परिश्रम और मेहनत की अधिकता रहेगी। विद्यार्थी तथा युवाओं को अपने प्रोजेक्ट में उचित सफलता मिलने से सुकून रहेगा। आर्थिक परेशानियों की वजह से आपके कामों में रुकावटें आ सकती हैं। परिवार में आपसी सामंजस्य की कमी की वजह से कुछ नकारात्मक वातावरण बन सकता है। जिसका असर सब की कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा इसलिए उचित व्यवस्था बनाकर रखना जरूरी है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor September 21, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नयाशहर में मारपीट के दौरान चाकूबाजी, युवक की छाती पर वार
बीकानेर
नयाशहर में युवक ने की आत्महत्या, सुबह फंदे पर लटका मिला
बीकानेर
ख्वाजा कॉलोनी में घर को लगाई आग, बाइक समेत कीमती सामान जला
बीकानेर
26 फरवरी को बीकानेर के कई क्षेत्रों में बिजली कटौती
बीकानेर
विदेशी महिला से दिनदहाड़े छीनाझपटी, आरोपी पकड़ा गया
बीकानेर
बीकानेर: घर के सामने कैंपर चोरी, व्यास कॉलोनी में ताला तोड़कर डकैती
बीकानेर
अश्लील सामग्री पर पांच OTT प्लेटफॉर्म्स पर डिजिटल स्ट्राइक, किए गए पूर्ण प्रतिबंध
बीकानेर
बीकानेर: गाड़ी पेड़ से टकराई, नील गाय के कारण एक की मौत, एक घायल
बीकानेर

You Might Also Like

राशिफल

आज का राशिफल: रुके काम पूरे, सेहत पर दें विशेष ध्यान

Published February 25, 2026
राशिफल

आज का राशिफल – स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत, पारिवारिक मामलों में रखें संयम

Published February 24, 2026
राशिफल

शनि-बुध युति 2026: इन तीन राशियों के लिए सफलता का सुनहरा दौर शुरू

Published February 23, 2026
राशिफल

24 फरवरी से होलाष्टक शुरू, इन 6 राशियों को रहना होगा सतर्क

Published February 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?