Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: लंपी वायरस के कहर से गायों को राहत पहुंचाने के लिए सांसद व विधायकों ने अभी नहीं दी फूटी कौड़ी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > लंपी वायरस के कहर से गायों को राहत पहुंचाने के लिए सांसद व विधायकों ने अभी नहीं दी फूटी कौड़ी
जयपुर

लंपी वायरस के कहर से गायों को राहत पहुंचाने के लिए सांसद व विधायकों ने अभी नहीं दी फूटी कौड़ी

editor
editor Published September 16, 2022
Last updated: 2022/09/16 at 12:12 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर. राजस्थान में लम्पी वायरस का कहर लगातार जारी है. प्रदेश में लम्पी बीमारी से लाखों गायें संक्रमित हो चुकी हैं. राज्य सरकार के ने भी माना है कि लम्पी वायरस से संक्रमित होकर 50 हजार से अधिक गायों की मौत (हालांकि, गैर आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, एक लाख से अधिक गायों की मौत लम्पी बीमारी के कारण हो चुकी है. गायों की मौत पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है, मगर इस बीच एक ऐसी सच्चाई सामने आई है जिसमें गायों को लेकर दावे-प्रतिदावे करने वाले सभी राजनीतिक पार्टियां एक सी नजर आती हैं.
, प्रदेश में लम्पी स्किन डिजीज के कारण बारह लाख से ज्यादा गौवंश संक्रमित हो चुका है. 55 हजार से ज्यादा गौवंश मौत के मुंह में असमय समा चुका है. सरकार का दावा है कि वह लम्पी वायरस से लडऩे के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रही है. स्वयं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लम्पी वायरस को लेकर कई बार मीटिंग ले चुके हैं.
इसके साथ ही लम्पी वायरस पर अंकुश लगाने और गौवंश की मौत रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने सासंद विधायकों को वीडियो कांफ्रेंस से अपील की थी. सीएम ने सभी विधायकों और सांसदों से अपने अपने-अपने विधायक कोटे एवं सांसद कोटे से 10-10 लाख रुपए का राशि जारी करने की अपील भी की. मगर हैरानी की बात ये है कि मुख्यमंत्री की अपील के एक महीने गुजर जाने के बाद भी न तो सत्ताधारी विधायकों में से अधिकांश ने; और न ही विरोधी पार्टी के विधायकों ने गोवंश की रक्षा के लिए सहयोग राशि जारी की.
यह कि प्रदेश के 25 सांसदों में से मात्र 2 सांसदों को गायों के अस्तित्व पर आए इस महासंकट की आहट सुनाई दी. 23 सांसदों ने गायों को बचाने के लिए सांसद कोटे से फूटी कौड़ी तक नहीं दी. ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि लम्पी वायरस संक्रमण के दौरान विधायकों और सांसदों द्वारा गायों को बचाने के लिए अपने-अपने फंड से जिला कलेक्टर्स को जारी की गई राशि की रिपोर्ट इसका खुलासा कर रही है.
राजस्थान में कुल 200 विधायक हैं. जिला कलेक्टर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इन 200 विधायकों में से 84 विधायकों ने अपने – अपने क्षेत्र में गायों की रक्षा के लिए सरकारी खजाने में कोई रकम नहीं दी है. जिला कलेक्टर्स की रिपोर्ट खुलासा कर रही है कि 41 विधायकों ने महज पांच लाख रुपए या इससे कम की राशि अपने अपने क्षेत्रों में गायों की रक्षा के लिए जारी की है.
सबसे खास बात यह कि गायों की रक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अपील को उनकी ही पार्टी के विधायकों-सांसदों और सरकार के मंत्रियों ने गंभीरता से नहीं लिया है. कांग्रेस के 54 विधायकों एवं मंत्रियों ने मुख्यमंत्री की अपील के बावजूद एक रुपए की राशि गायों की सहायता के लिए जारी नहीं की.
गौ माता की रक्षा के लिए फंड जारी नहीं करने वाले प्रमुख विधायक
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया, मंत्री शांति धारीवाल, मंत्री डॉ. महेश जोशी, मंत्री, डॉ. बी. डी. कल्ला, मंत्री रमेश मीणा, मंत्री लालचंद कटारिया, मंत्री जाहिदा खान, मंत्री रामलाल जाट, मंत्री उदयलाल आंजना, मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, मंत्री बृजेन्द्र सिंह ओला, मंत्री राजेन्द्र गुढा, मंत्री सालेह मोहम्मद, मंत्री अशोक चांदना, मंत्री गोविंद राम, मंत्री अशोक चांदना, सीएम सलाहकार बाबूलाल नागर, रघू शर्मा.
कुल मिलाकर कांग्रेस के 121 विधायकों में से कुल 53 विधायकों ने राशि जारी नहीं की.


Share News
Chat on WhatsApp

editor September 16, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान
राजस्थान
फॉरेस्ट ऑफिसर से मारपीट, वर्दी फाड़ने और गाड़ी चढ़ाने का प्रयास
बीकानेर
बीकानेर में फुटपाथ पर युवक का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर
सती दादी मंदिर से चांदी के छत्र चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
मंदिर मार्ग विवाद में मुख्य आरोपी दोषी, तीन सह-आरोपी बरी
बीकानेर
कोटगेट अंडरब्रिज-सांखला अंडरपास की 57 करोड़ फाइल अटकी, निर्माण शुरू
बीकानेर
बीकानेर बॉर्डर पर हथियारों की बड़ी खेप बरामद, ड्रोन से गिराए गए पिस्टल-कारतूस
बीकानेर
लक्ष्मीनाथ मंदिर में ठाकुरजी संग फूलों की होली, महारास से सजेगा उत्सव
बीकानेर

You Might Also Like

जयपुर

91 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को बढ़ी हुई राशि का लाभ, पेंशन 1300 रुपये प्रतिमाह

Published February 26, 2026
जयपुर

जयपुर: कैबिनेट बैठक में पंचायत चुनाव और ‘दो बच्चों’ नियम पर हो सकता फैसला

Published February 25, 2026
जयपुर

राजस्थान बजट 2026: युवाओं, किसानों, महिलाओं को बड़ी सौगात

Published February 11, 2026
जयपुर

सेना कमांडर ने पोखरण में ‘रुद्र शक्ति’ युद्धाभ्यास की समीक्षा की

Published February 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?