Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सोमवार का राशिफल: आज इन राशियों वाले व्यक्तियों के जीवन में आयेगा बदलाव
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राशिफल > सोमवार का राशिफल: आज इन राशियों वाले व्यक्तियों के जीवन में आयेगा बदलाव
राशिफल

सोमवार का राशिफल: आज इन राशियों वाले व्यक्तियों के जीवन में आयेगा बदलाव

editor
editor Published September 12, 2022
Last updated: 2022/09/12 at 8:18 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

सोमवार -12 सितंबर को मेष राशि के लोग अपने गुस्से को काबू रखें, वर्ना काम बिगड़ सकते हैं। मिथुन राशि के लोगों को करीबी व्यक्ति की मदद मिल सकती है, जिससे लाभ हो सकता है। वृश्चिक राशि वाले लोग अपने संसाधनों का सही उपयोग करें।

मेष: गुस्से को काबू रखें। गुस्से का कारण जानने के बाद ही आप उसमें बदलाव करने की कोशिश करें। अभी के समय में केवल अपने विचारों पर काम करते रहें। आलोचना से निराश न हों।

वृषभ :परिस्थिति आपके पक्ष में बन रही है, लेकिन चिंता बढ़ती हुई नजर आ रही है। अभी एकांत में समय बिताने की कोशिश करें। जितना अधिक आप एकांत में समय बिताएंगे, उतना खुद को बेहतर बनाना आपके लिए आसान होगा।

मिथुन : अपने विचारों की चर्चा किसी करीबी के साथ करने से परिस्थिति बदलने का हल प्राप्त हो सकता है। लोगों की आलोचनाओं से डरकर आप निर्णय नहीं ले पाएंगे। जो आपके लिए ही आगे चलकर समस्या का कारण बन सकता है।

- Advertisement -

कर्क : जिस तरह आप काम कर रहे हैं, उसी तरह फल प्राप्त होगा। मन में क्रोध और दुख की भावनाएं हैं तो उन्हें दूर करें। संयम रखें। किए गए कर्मों पर विश्वास रखना होगा। कोई इच्छा जल्दी ही पूरी हो सकती है।

सिंह : एक बात को जरूरत से अधिक महत्व देने से अन्य अवसरों की ओर आप ध्यान नहीं दे पाएंगे। आप अभी किस प्रकार का व्यवहार रखते हैं और काम किस प्रकार से करते हैं, इस पर कई लोगों की नजर है। सतर्कता रखें।

कन्या :अपनी परिस्थिति बदलने की कोशिश कर रहे हैं तो सोच-समझकर आगे बढ़ें। अभी के समय में आप खुद से खुश नजर आ रहे हैं, लेकिन बड़ी जिम्मेदारियों को समझना आपके लिए जरूरी होगा।

तुला –किसी काम में अचानक से बड़ा बदलाव आएगा, उसकी वजह से आपका व्यक्तित्व भी बदलता हुआ दिखाई देगा। जीवन में नए व्यक्ति के आने से भय और नकारात्मकता दूर हो सकती है।

वृश्चिक : विचारों में खोए रहने से केवल एक ही पहलू देख पाएंगे। खुद को खुश रखने की कोशिश करें। साधन होने के बाद भी सीमित विचारों के कारण आप ठीक से उसका उपयोग नहीं कर पाएंगे। पैसों से संबंधित लेन-देन करते समय खुद का नुकसान न हो, इस बात पर ध्यान रखें।

धनु : प्रगति की वजह से परिवार के लोग प्रशंसा कर सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से निभाने की कोशिश करेंगे। खुद के लिए सकारात्मकता रहेगी। आपकी जीवन शैली का स्तर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। अगले कुछ दिनों में बड़ी मात्रा में धन लाभ भी हो सकता है।

मकर : चिंता की वजह से काम नहीं करेंगे तो आपकी समस्या और बढ़ सकती है। जितना अधिक आप समस्या से दूर भागेंगे, उतनी समस्या बढ़ती हुई नजर आएगी। निर्णय कठिन जरूर है, लेकिन आपकी मानसिक तकलीफ दूर हो सकती है।

कुंभ : वक्त का ठीक से इस्तेमाल न करने की वजह से अवसर होने के बाद भी नुकसान होने की संभावना बन रही है। लोगों से प्राप्त हो रहे सुझाव को किस हद तक महत्व देना है, इस बात को समझें। व्यक्तित्व के सकारात्मक और नकारात्मक पहलू में संतुलन बनाए रखें।

मीन: आपकी जिद के कारण आप अपने मार्ग से भटकते हुए नजर आ रहे हैं। अहंकार को दूर करने की कोशिश करें। दूसरों की आलोचना के कारण स्वभाव में नकारात्मकता न बढऩे दें।


Share News
Chat on WhatsApp

editor September 12, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नयाशहर में मारपीट के दौरान चाकूबाजी, युवक की छाती पर वार
बीकानेर
नयाशहर में युवक ने की आत्महत्या, सुबह फंदे पर लटका मिला
बीकानेर
ख्वाजा कॉलोनी में घर को लगाई आग, बाइक समेत कीमती सामान जला
बीकानेर
26 फरवरी को बीकानेर के कई क्षेत्रों में बिजली कटौती
बीकानेर
विदेशी महिला से दिनदहाड़े छीनाझपटी, आरोपी पकड़ा गया
बीकानेर
बीकानेर: घर के सामने कैंपर चोरी, व्यास कॉलोनी में ताला तोड़कर डकैती
बीकानेर
अश्लील सामग्री पर पांच OTT प्लेटफॉर्म्स पर डिजिटल स्ट्राइक, किए गए पूर्ण प्रतिबंध
बीकानेर
बीकानेर: गाड़ी पेड़ से टकराई, नील गाय के कारण एक की मौत, एक घायल
बीकानेर

You Might Also Like

राशिफल

आज का राशिफल: रुके काम पूरे, सेहत पर दें विशेष ध्यान

Published February 25, 2026
राशिफल

आज का राशिफल – स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत, पारिवारिक मामलों में रखें संयम

Published February 24, 2026
राशिफल

शनि-बुध युति 2026: इन तीन राशियों के लिए सफलता का सुनहरा दौर शुरू

Published February 23, 2026
राशिफल

24 फरवरी से होलाष्टक शुरू, इन 6 राशियों को रहना होगा सतर्क

Published February 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?