Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गेहूं के आटे के दाम में 17% की बढ़ोतरी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > गेहूं के आटे के दाम में 17% की बढ़ोतरी
देश-दुनिया

गेहूं के आटे के दाम में 17% की बढ़ोतरी

editor
editor Published August 28, 2022
Last updated: 2022/08/28 at 11:32 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

नई दिल्ली । वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (DGFT) ने अधिसूचना जारी करते हुए आटा, मैदा और सूजी के निर्यात पर रोक लगा दी है। यह रोक सरकार ने बढ़ती कीमतों को काबू में करने के लिए लगाई है। DGFT ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि कुछ विशेष मामलों में भारत सरकार की अनुमति के बाद इनके निर्यात की अनुमति दी जा सकेगी। आटा, मैदा, सूजी के निर्यात पर रोक लगाने का फैसला आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) की बैठक में लिया गया है।
इससे पहले मई महीने में सरकार ने गेहूं के निर्यात पर रोक लगा दी है। दरअसल रूस और यूक्रेन गेहूं के प्रमुख निर्यातक हैं, जो दुनिया भर में एक-चौथाई गेहूं का निर्यात करते हैं। दोनों देशों के बीच युद्ध के कारण दुनियाभर में गेहूं की आपूर्ति में व्यवधान पैदा हुआ है, जिसके कारण भारतीय गेहूं की मांग में बढ़ोतरी देखी गई थी। इससे घरेलू मार्केट में गेहूं के दाम बढ़ रहे थे, जिसके कारण सरकार ने गेहूं के निर्यात पर रोक लगा दी थी।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आकड़ो के अनुसार अप्रैल 2022 से जुलाई 2022 के दौरान 2021 की इसी अवधि की तुलना में भारत से गेहूं के आटे के निर्यात में 200% की बढ़ोतरी देखी गई है। 2021-22 में भारत ने 246 मिलियन अमरीकी डालर मूल्य का गेहूं के आटे का निर्यात किया है। वहीं वर्तमान फाइनेंशियल ईयर में अप्रैल से जुलाई के बीच में ही आटे का निर्यात 128 मिलियन डॉलर रहा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार 22 अगस्त को भारत में गेहूं का औसत खुदरा दाम 31.04 रुपए प्रति किलोग्राम रहा, जो पिछले साल के मूकाबले 22% अधिक है। एक साल पहले इसी अवधि में गेहूं 25.41 रुपए प्रति किलो ग्राम था। वहीं गेहूं के आटे के दाम में औसतन 17% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गेहूं का आटा 35.17 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है, जो पहले 30.04 रुपए था।


Share News

editor August 28, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

किसान की ढाणी में लगी भीषण आग, हजारों का सामान जलकर राख
बीकानेर
शिक्षा निदेशक ने निजी स्कूलों को 20 नवंबर तक भौतिक सत्यापन के दिए आदेश
बीकानेर
बीकानेर में कार सवार युवकों ने युवक से की मारपीट, कोटगेट थाने में मामला दर्ज
बीकानेर
राजस्थान जलदाय विभाग ने 1051 सपोर्ट इंजीनियरों की भर्ती रद्द की, नई रणनीति तैयार
राजस्थान
माली में आतंकियों ने पांच भारतीयों को अगवा किया, बढ़ी सुरक्षा एजेंसियों की चिंता
देश-दुनिया
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल
राशिफल
बीकानेर में बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक, अर्जुनराम बोले–रिंग रोड से ही बढ़ेगा विकास
बीकानेर
गोचर और गौशालाओं को लेकर बड़ी सभा, देवीसिंह ने सरकार पर निशाना साधा
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

माली में आतंकियों ने पांच भारतीयों को अगवा किया, बढ़ी सुरक्षा एजेंसियों की चिंता

Published November 8, 2025
देश-दुनिया

IBC Amendment: दिवालिया कानून में बड़ा बदलाव, अब रिश्तेदार भी खरीद सकेंगे कंपनी?

Published November 7, 2025
देश-दुनिया

क्या नेहरू ने वंदे मातरम् से हटवाई थी मां दुर्गा की स्तुति? कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग

Published November 7, 2025
देश-दुनिया

अब गिरफ्तारी से पहले लिखित में बताना होगा कारण, नहीं तो रिमांड मानी जाएगी अवैध : SC

Published November 7, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?