


26 अगस्त का राशिफल:
वृष राशि के नौकरी। 26 अगस्त, शुक्रवार के ग्रह-नक्षत्र कुछ लोगों के लिए अच्छे रहेंगे। जिससे वृष राशि वाले नौकरीपेशा लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। वृश्चिक राशि वालों को नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलने के योग हैं। धनु राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन रहेगा। कुंभ राशि वालों को किस्मत और सितारों का साथ मिल सकता है। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा।
मेष – पॉजिटिव- कोई भी काम प्लानिंग से करना और सकारात्मक सोच रखना आपको नई दिशा देगा। पुराने गिले-शिकवे दूर करने के लिए अच्छा समय रहेगा। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको बहुत अधिक शांति और सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- लापरवाही और जल्दबाजी की वजह से कुछ काम बिगड़ भी सकते हैं। इसलिए कोई भी कार्य करने से पहले उसकी सफलता सुनिश्चित करें। सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य दें। अपने संपर्कों को मजबूत करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र पर किसी साथी की वजह से नुकसान होने जैसी स्थिति बन सकती है। इसलिए कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें तथा सभी निर्णय स्वयं ही ले। नौकरी में मन मुताबिक काम मिलने से राहत मिलेगी।
लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की समस्याओं को सुलझाने मे सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी और अधिक नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- गिरने अथवा वाहन आदि से चोट लगने की आशंका बन रही है। जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8
वृष – पॉजिटिव- अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त रहें, निश्चित ही आप सफलता हासिल करेंगे। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक समस्या का काफी हद तक समाधान होगा। विद्यार्थियों को नौकरी संबंधी किसी इंटरव्यू में सफलता के योग बन रहे हैं।
नेगेटिव- सोशल मीडिया तथा फालतू बातों में समय व्यतीत करने की वजह से आप के कुछ महत्वपूर्ण काम अधूरे रह सकते हैं। घर में किसी छोटी सी बात को लेकर अकारण ही तनाव उत्पन्न हो सकता है। शांति पूर्ण रवैया अपनाएं।
व्यवसाय- परिवार और निजी कामों में व्यस्तता के चलते बिजनेस पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। कर्मचारियों और स्टाफ की मदद से काम चलता रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से काम बढ़ेगा।
लव- वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा।प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति विश्वास रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- थकान हावी रहेगी। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। मेडिटेशन पर भी ध्यान देना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
- Advertisement -
मिथुन – पॉजिटिव- नजदीकी रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर संबंधित प्लान बनेगा। परंतु अपने व्यक्तिगत मामलों का खुलासा ना करें। प्रतिद्वंद्वी हावी होने का प्रयास करेंगे परंतु आप का अहित करने में सक्षम नहीं होंगे। सिर्फ अपना आत्मविश्वास और मनोबल मजबूत बनाए रखें।
नेगेटिव- घर के रखरखाव संबंधी कार्यों पर खर्चा अपनी सामर्थ्य से ज्यादा हो जाएगा। अपने बजट का ध्यान रखें। कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो बहुत सूझबूझ और विवेक से काम लेने की जरूरत है। अपना दृष्टिकोण सकारात्मक बनाकर रखें।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय में अतिरिक्त कार्यभार की स्थिति रहेगी। फिलहाल वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान दें। आसपास के व्यापारियों से चल रही प्रतिस्पर्धा में विजय आपकी ही निश्चित है। सरकारी सेवारत लोगों को कोई ऑफिशियल यात्रा का आर्डर मिल सकता है।
लव- पारिवारिक व्यवस्था सुख शांति पूर्ण बनी रहेगी। घर में बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से प्रसन्नतापूर्ण माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- बेवजह तनाव और चिड़चिड़ापन की वजह से नींद ना आने की शिकायत रहेगी। व्यर्थ की नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी ना होने दें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2
कर्क – पॉजिटिव- राजनीतिक संबंधों से पिछले काफी समय से कोई रुका मामला हल हो जाएगा। इस समय कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी मिलने की संभावना है। भूमि संबंधी किसी गतिविधि में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है।
नेगेटिव- अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार ले लेने से अत्यधिक थकान और परेशानी महसूस करेंगे। बेहतर होगा कि अपने काम को अन्य लोगों के साथ में बांट लें। पड़ोसियों अथवा संबंधियों के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहे।
व्यवसाय- बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेंगे। किसी कर्मचारी द्वारा नुकसान भी हो सकता है। इस समय धैर्य और विवेक से काम लेना चाहिए। क्योंकि ज्यादा रोक-टोक करने से समस्या बढ़ सकती है। ऑफिस में कोई टारगेट पूरा होने से राहत मिलेगी।
लव- कुछ समय पारिवारिक सदस्यों के साथ मनोरंजन और घूमने-फिरने के लिए निकालना उचित रहेगा। लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।
स्वास्थ्य- इस समय अपनी मानसिक स्थिति को सकारात्मक बनाकर रखने की जरूरत है। योगा, मेडिटेशन इसका उचित हल है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4
सिंह – पॉजिटिव- फाइनेंस संबंधी कोई भी कार्य करते समय पहले उससे संबंधित पूरी जानकारी हासिल करें, इससे आपको अवश्य ही सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। वक्त के अनुसार अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने से आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा।
नेगेटिव- अपनी भावनाओं पर संयम रखें। तथा किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें। इस समय अपनी मनोवृति को सकारात्मक बनाकर रखने की जरूरत है। विद्यार्थियों को किसी प्रोजेक्ट में विफलता मिलने से उनका आत्मबल कमजोर हो सकता है।
व्यवसाय- अपने काम करने का तरीका किसी से शेयर न करें। हालांकि कर्मचारियों और साथियों से पूरी मदद मिलेगी। उत्पादन क्षमता में भी वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों का अपने ऑफिस में वर्चस्व बना रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मधुर होंगे। युवा वर्ग अपनी दोस्ती में मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें।
स्वास्थ्य- तनाव और डिप्रेशन की स्थिति से बचने के लिए सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ कुछ समय अवश्य व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9
कन्या – पॉजिटिव- दिन का अधिकतर समय घर की देखरेख और व्यवस्था बेहतर बनाने में व्यतीत होगा। स्त्री वर्ग के लिए आज का दिन खास तौर पर लाभदायक है। हालांकि घर के अलावा अन्य कार्यों में भी उनका योगदान रहेगा।
नेगेटिव- वरिष्ठ लोगों के मान सम्मान का ध्यान रखें। अधिक गुस्से की वजह से आप अपना नुकसान ही कर बैठेंगे। अपने स्वभाव तथा कार्य शैली में समय के अनुसार परिवर्तन लाना आवश्यक है। किसी महत्वपूर्ण वस्तु के खोने की भी आशंका बन रही है।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी योजनाओं को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। अपने व्यवसायिक संपर्कों को मजबूत करें। इस समय फायदेमंद परिस्थितियां बनेंगी। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ मतभेद हो सकते हैं।
लव- पारिवारिक जनों के साथ समय व्यतीत करने से ताजगी व ऊर्जावान महसूस करेंगे। लव पार्टनर के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। तथा नियमित जांच भी अवश्य करवाएं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

तुला – पॉजिटिव- अधिकतर काम नियत समय पर पूरे हो जाएंगे। कुछ समय अपने रूचि पूर्ण कार्यों में भी व्यतीत करने से खुशी मिलेगी। किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ चल रही गिले-शिकवे भी दूर होंगे। विद्यार्थी वर्ग पूरी मेहनत से अपने लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित रखेंगे।
नेगेटिव- अपने उसूलों व सिद्धांतों से किसी भी प्रकार का समझौता ना करें। इस समय फिजूल के खर्चे भी सामने आ सकते हैं। मानसिक सुकून पाने के लिए किसी एकांत अथवा धार्मिक स्थल पर कुछ समय अवश्य व्यतीत करें।
व्यवसाय- आज बिजनेस में महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है, किसी अनुभवी इंसान की सलाह जरूर लें। साथ ही नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से सचेत भी रहे। युवा वर्ग के लिए नौकरी संबंधित इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग हैं।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में नज़दीकियां और उचित तारतम्य बना रहेगा। तथा घर का वातावरण भी सकारात्मक रहेगा।
स्वास्थ्य- गले में दर्द अथवा इंफेक्शन की समस्या बढ़ सकती है। लापरवाही ना करें तथा उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1
वृश्चिक – पॉजिटिव- आज दिन का ज्यादातर समय पारिवारिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने में ही बीत जाएगा। किसी दोस्त की मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। आप अपनी जिम्मेदारियां निभाने में भी काफी हद तक सफल रहेंगे।
नेगेटिव- ज्यादा सोच-विचार करने से कोई खास उपलब्धि हाथ से निकल भी सकती हैं। किसी की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले लेना आपके लिए ही मुसीबत का कारण बन सकता है, इसलिए क्षमता के अनुसार ही मदद करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक तरीके से सफलता मिलने से सफलता मिलेगी। इंश्योरेंस अथवा पॉलिसी से संबंधित कोई रुका हुआ कार्य भी हल होगा। सहयोगियों तथा कर्मचारियों का भी भरपूर सहयोग रहेगा। राजनीतिक संपर्कों का सहयोग लेना आप के लिए फायदेमंद रहेगा।
लव- विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए भी उत्तम रिश्ता की संभावना है।
स्वास्थ्य- पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। जिसकी वजह आपकी व्यवस्थित दिनचर्या तथा खान-पान ही है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5
धनु – पॉजिटिव- बेहतरीन ग्रह स्थिति बनी हुई है। किसी भी कार्य को उचित जानकारी हासिल करके करने से जल्दी ही लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। आप अपने घर से संबंधित जिम्मेदारियों को बहुत ही संजीदगी और गंभीरता से अंजाम देंगे।
नेगेटिव- किसी नजदीकी रिश्तेदार से आपकी ही किसी जिद की वजह से संबंध खराब हो सकते हैं। मान मर्यादा का ध्यान रखें। अचानक ही कोई बड़ा खर्चा आने से बजट गड़बड़ा जाएगा। परंतु तनाव लेने की बजाय धैर्य बनाकर ही रखना उचित है।
व्यवसाय- बिजनेस के रुके हुए कामों में गति आएगी। नई गतिविधियों की तरफ भी ध्यान रहेगा। रुपए-पैसे के मामले में किसी भी प्रकार का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। शेयर्स, स्टॉक मार्केट आदि से संबंधित गतिविधियों में सफलता मिलेगी।
लव- पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान अवश्य करें। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या रखने से कुछ समय से चल रही किसी शारीरिक परेशानी से राहत मिलेगी। और आप स्वयं को ऊर्जावान तथा तंदुरुस्त महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6
मकर – पॉजिटिव- कुछ समय आत्म अवलोकन के लिए भी जरूर निकालें, इससे आपको अपनी कई उलझनों का समाधान मिलेगा। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों का भी सहयोग और आशीर्वाद आप के ऊपर बना रहेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति सजग रहेंगे।
नेगेटिव- वक्त के अनुसार अपने स्वभाव और दिनचर्या में भी परिवर्तन लाना चाहिए। इस समय अपनी फिजूलखर्ची पर भी अंकुश लगा कर रखना जरूरी है। युवा वर्ग अपने कार्यों पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित रखें, लापरवाही और आलस पर काबू पाएं।
व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में कुछ उलझनें रहेंगी। हालांकि आप अपनी समझदारी और काबिलियत के जरिये सॉल्यूशन निकाल लेंगे। आपने जो टारगेट तय किया है, वो भी जल्दी ही हासिल होंगे। ऑफिशियल यात्रा भी हो सकती है।
लव- पति-पत्नी को घर की व्यवस्था सुखद बनाए रखने में आपसी सामंजस्य की जरूरत है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से अपना ध्यान हटाए।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव दर्द की समस्या बढ़ सकती है। फीजियोथेरैपी ले तथा व्यायाम आदि पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1
कुंभ – पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति और भाग्य आपके लिए शुभ अवसर बना रहे हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात द्वारा आपको बेहतर अनुभव मिल सकते हैं। इसलिए उनकी बातों पर गौर करें। प्रॉपर्टी संबंधी खरीद-फरोख्त के रुके हुए कार्य संपन्न होंगे।
नेगेटिव- कभी कभी ईगो और अति आत्मविश्वास जैसी स्थिति नुकसानदायक रह सकती हैं। स्वभाव में सहजता और सौम्यता रखना आपको निर्णय लेने में सहायक रहेगा। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देना तथा उनका मार्गदर्शन करना जरूरी है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह के तनाव को खुद पर हावी न होने दें। शांति से व्यवस्था को बनाए रखें। बिजनेस के लोन या उधार लेते वक्त उस पर अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। सरकारी सेवारत लोगों को अपनी बेहतरीन कार्य प्रणाली की वजह से सराहना मिलेगी।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों का उचित सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों को भी विवाह हेतु पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।
स्वास्थ्य- कभी-कभी नकारात्मक विचार आने से मनोबल में कमी आ सकती हैं। मेडिटेशन अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9
मीन – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से जिन कार्यों में व्यवधान आए हुए थे, आज वह बहुत ही सहज व आसान तरीके से हल हो जाएंगे। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी रुझान बढ़ेगा। संबंधों में मधुरता आएगी।
नेगेटिव- सुनी सुनाई बातों पर ध्यान ना देकर यथार्थ पर विश्वास रखें। कुछ लोग आपकी सफलता को देखकर आलोचना करेंगे। आप पर इसका कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। पारिवारिक गतिविधियों पर भी अपना योगदान देना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में कोई भी डील फाइनल करते समय उसके सभी पहलुओं पर उचित सोच-विचार कर ले। तथा हिसाब किताब में पारदर्शिता रखें। इस समय अपने लोन, टैक्स आदि से संबंधित पेपर्स कंप्लीट रखें।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। विपरीत लिंगी व्यक्तियों से व्यवहार करते समय मर्यादा बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम और एलर्जी जैसी दिक्कत बढ़ सकती है। घरेलू इलाज बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5