Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बरसात ने मचाई भारी तबाही: पंजाब को जोडऩे वाला रेलवे का पुल ढहा, 8 लोग दबे; कई लापता
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > WATHER > बरसात ने मचाई भारी तबाही: पंजाब को जोडऩे वाला रेलवे का पुल ढहा, 8 लोग दबे; कई लापता
WATHERदेश-दुनिया

बरसात ने मचाई भारी तबाही: पंजाब को जोडऩे वाला रेलवे का पुल ढहा, 8 लोग दबे; कई लापता

editor
editor Published August 20, 2022
Last updated: 2022/08/20 at 12:50 PM
Share
SHARE
Share News

शिमला हिमाचल में भारी बारिश ने तबाही मचाई है। मंडी और चंबा जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। पिछले २४ घंटों में चंबा के भटियात में तीन, मंडी में एक और कांगड़ा के शाहपुर में मकान गिरने से ९ साल की बच्ची की मौत हो गई। चंबा और मंडी जिले में १५ से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे है। हमीरपुर में १० से १२ घर नदी में डूब गए। इनमें फंसे १९ लोगों को रेस्क्यू किया गया।

उधर, कांगड़ा में भारी बारिश से चक्की नदी में बना पंजाब और हिमाचल को जोड़ने वाला रेलवे पुल बह गया। हालांकि, इस पुल को एक हफ्ते पहले ही असुरक्षित घोषित कर दिया था। इस वजह से अगस्त के पहले हफ्ते ही इसे बंद कर दिया था।

मंडी में भूस्खलन, एक ही परिवार के ८ लोग दबे

मंडी के गोहर में पहाड़ी धंसने से काशन पंचायत के जड़ोंन गांव में एक ही परिवार के आठ सदस्य इसकी चपेट में आ गए। पूरा परिवार आधी रात अपने घर पर सो रहा था। अचानक घर के पीछे का पहाड़ धंस गया। मौके पर बचाव कार्य जारी है।

- Advertisement -

६ लोग कार में बहे, १ लड़की का शव बरामद

मंडी के कटौला के बागी नाला में बाढ़ में एक गाड़ी और इसमें सवार छह लोग बह गए। १५ साल की लड़की का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। उधर, चंबा जिला में चुवाड़ी के बनेट गांव में भूस्खलन के बाद तीन लोग लापता हो गए। राज्य के कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां से अभी सूचना नहीं मिल पा रही है। इससे दोपहर तक जानमाल का नुकसान और बढ़ने का अनुमान है।

कांगड़ा के घुमराउं में नदी के बीचोंबीच टापू पर फंसे लोगों को सेना और हृष्ठक्रस्न के जवानों ने ११ घंटे बाद रेस्क्यू कर लिया।
कांगड़ा के घुमराउं में नदी के बीचोंबीच टापू पर फंसे लोगों को सेना और हृष्ठक्रस्न के जवानों ने ११ घंटे बाद रेस्क्यू कर लिया।
अगले २४ घंटे भारी बारिश का अलर्ट

स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक, अगले ९६ घंटे तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। आज और कल भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट लाहौल स्पीति को छोड़ बाकी ११ जिलों को दिया गया है।


Share News

editor August 20, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में सूने घर से 70 लाख के जेवरात चोरी
बीकानेर
राजस्थान 12वीं की किताब में कांग्रेस पर विवाद, शिक्षामंत्री ने रोका वितरण
राजनीति राजस्थान शिक्षा
बीकानेर संभाग में कम बारिश, अगले 3 दिन कोई अलर्ट नहीं
बीकानेर
राजस्थान हाईकोर्ट में 4th ग्रेड भर्ती, जानें पूरी जानकारी
राजस्थान
बीकानेर में बारिश से फिर जलभराव, युवराज बोले: सूरसागर बन चुका है झरना
बीकानेर
सिंथेसिस के हारून ने नैस्ट परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर में महिला के गले से चैन झपटी, बढ़ती वारदातों से दहशत
बीकानेर
बीकानेर में तेज धमाके की आवाज से दहशत, सुपर सोनिक बूम का अंदेशा
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

ITR-2 और ITR-3 की Excel Utility हुई लॉन्च, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Published July 11, 2025
देश-दुनियाराजनीति

75 की उम्र में रिटायरमेंट पर फिर बोले भागवत, पीएम मोदी पर उठे सवाल

Published July 11, 2025
देश-दुनिया

बलूचिस्तान में यात्रियों का नरसंहार, पहचान पत्र देखकर मारी गोली

Published July 11, 2025
देश-दुनिया

रफाल की जासूसी में चीन धरा गया, ग्रीस में खुफिया साजिश उजागर

Published July 11, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?