Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मिथुन राशि के लोगों को मिलेगा किस्मत का साथ और कर्क राशि वालों को आर्थिक फायदा होने के योग
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > धार्मिक > मिथुन राशि के लोगों को मिलेगा किस्मत का साथ और कर्क राशि वालों को आर्थिक फायदा होने के योग
धार्मिक

मिथुन राशि के लोगों को मिलेगा किस्मत का साथ और कर्क राशि वालों को आर्थिक फायदा होने के योग

editor
editor Published August 19, 2022
Last updated: 2022/08/19 at 10:56 AM
Share
SHARE
Share News

 

19 अगस्त, शुक्रवार को छत्र और ध्रुव नाम के दो शुभ योग बन रहे हैं। जिससे आज मिथुन राशि वालों का कोई खास काम पूरा होगा और किस्मत का साथ भी मिलेगा। कर्क राशि वालों को मेहनत के मुताबिक फायदा मिलेगा। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। कुंभ राशि के लोग अपने हुनर के दम पर उपलब्धियां हासिल करेंगे। इनके अलावा मेष राशि के नौकरीपेशा लोग किसी प्रोजेक्ट को लेकर तनाव में रहेंगे। वृश्चिक राशि वालों का किसी अधिकारी से झगड़ा होने की आशंका है। धनु राशि के नौकरीपेशा और बिजनेस करने वालों के लिए दिन ठीक नहीं है। बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

मेष – पॉजिटिव- अपनी काबिलियत पहचानें और उसका इस्तेमाल करें। इससे आपके कार्यप्रणाली बेहतरीन होगी। शारीरिक रूप से भी तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रिय जनों की समस्याओं का भी समाधान निकालने में आपका विशेष सहयोग रहेगा।
नेगेटिव- कोई विपरीत परिस्थितियां सकती हैं। अपना मनोबल बनाए रखें तथा किसी नजदीकी संबंधी के साथ वाद विवाद में ना ही पड़े, तो अच्छा है। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। घर के बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य नरम रहने की वजह से चिंता रहेगी।
व्यवसाय- आपकी बेहतरीन कार्य प्रणाली से व्यवसायिक व्यवस्था उत्तम बनी रहेगी। स्टाफ तथा कर्मचारियों के सहयोग से कार्य सुचारु रूप से चलते रहेंगे। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में आज रूचि ना लें। नौकरीपेशा लोग प्रोजेक्ट को लेकर तनाव में रहेंगे।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल बना रहेगा। दोस्तों तथा परिवार के साथ घूमने-फिरने और मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए तनाव और टेंशन को अपने ऊपर हावी ना होने दें तथा व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत बहुत ही सुखद रहेगी। काफी समय से कोई रुका हुआ कार्य आज संपन्न हो सकता है, इसलिए प्रयासरत रहे। युवा वर्ग सूझबूझ और व्यवहार कुशलता द्वारा अपनी योजनाओं को कार्य रूप देने में सफल रहेंगे।
नेगेटिव- घर की देखरेख तथा सुख सुविधा संबंधित चीजों पर अधिक खर्चा होने से बजट गड़बड़ा सकता है। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर अवश्य अमल करें। किसी संबंधी की व्यक्तिगत समस्या का निवारण करने में आपके खुद के काम रुक सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र पर किसी कर्मचारी की वजह से कुछ समस्याएं आएंगे। लेकिन आप कुछ ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने से समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। ऑफिशियल कार्य भी समय पर पूरे हो जाएंगे।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के लिए समय निकालना संबंधों में मजबूती लाएगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। मौसम का दुष्प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

- Advertisement -

मिथुन – पॉजिटिव- आज आपका कोई खास कार्य बन जाएगा और मन प्रफुल्लित रहेगा। भविष्य संबंधी किसी योजना पर भी विचार-विमर्श होगा। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह तथा मार्गदर्शन का अनुसरण करना आपके भाग्य को और अधिक प्रबल करेगा।
नेगेटिव- परिवार में उचित व्यवस्था बनाकर रखें क्योंकि मनमुटाव की स्थिति बन सकती हैं। कुछ लोग जलन के कारण आपके कार्य में विघ्न डालने के लिए सक्रिय भी रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग को किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने में और अधिक मेहनत की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसायिक योजनाओं को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। महत्वपूर्ण आर्डर भी मिलेंगे, परंतु उनको समय पर पूरा करना आपकी काबिलियत पर निर्भर करता है। नौकरी पेशा लोगों को काम की अधिकता की वजह से मानसिक और शारीरिक थकान रहेगी।
लव- परिवार जनों के साथ संबंध मधुर करने के लिए कुछ समय उनके साथ डिनर अथवा मनोरंजन संबंधी कार्यों में व्यतीत करें। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य- योग और व्यायाम को नियमित रखना जरूरी है। घुटनों और पैरों में दर्द की समस्या परेशान करेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – पॉजिटिव- किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सानिध्य मिलेगा और कुछ नई तकनीक का प्रयोग करके आप अपनी दिनचर्या को और अधिक व्यवस्थित करेंगे। घर को सजाने संवारने हेतु नई वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है।
नेगेटिव- बिना सोचे-समझे कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें। कुछ लोग स्वार्थ की भावना से आप को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं इसलिए अपनी कार्यशैली व योजनाओं को सबके आगे शेयर ना करें। अपने स्वभाव में सहजता बनाकर रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां भी यथावत ही रहेंगी। हालांकि मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलने का समय आ गया है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परंतु अभी निवेश करने के लिए समय उचित नहीं है।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। घर का वातावरण भी व्यवस्थित बना रहेगा।
स्वास्थ्य- सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। अत्यधिक कामकाज की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित होगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – पॉजिटिव- किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होना और आपसी विचारों का आदान-प्रदान करना दोनों के लिए फायदेमंद रहेगा। कामकाजी महिलाएं अपने घर परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम रहेंगी। धार्मिक यात्रा भी संभव है।
नेगेटिव- कोई विपरीत परिस्थिति आने पर अपने ऊपर नकारात्मकता हावी ना होने दें। बल्कि समाधान ढूंढे। बच्चों की किसी बात को लेकर पड़ोसियों से कहासुनी होने की आशंका है। आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम ना मिलने से मन अशांत रहेगा।
व्यवसाय- विशेष रुप से कामकाजी महिलाओं के लिए बेहतरीन परिस्थितियां बनी हुई है। कार्यक्षेत्र में आपने जो बदलाव किए हैं, वह आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। इसलिए इस समय का उचित सहयोग करें। कार्यस्थल के सकारात्मक वातावरण से स्टाफ भी ऊर्जावान बना रहेगा
लव- घर की व्यवस्था उचित बनाए रखने के लिए स्वयं के स्वभाव में भी बदलाव लाना जरूरी है। प्रेम प्रसंगों में प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति सचेत और सावधान रहें। जरा सी लापरवाही आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या – पॉजिटिव- आय का कोई स्त्रोत बढ़ने से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। प्रॉपर्टी अथवा किसी बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। युवा वर्ग भी अपने भविष्य को लेकर ज्यादा फोकस रहेंगे।
नेगेटिव- दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां भी आ सकती है। धीरे-धीरे सब व्यवस्थित होता जाएगा। परंतु जल्दबाजी तथा भावुकता में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना ले। इसकी वजह से बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ व्यवधान आएंगे। परंतु सहकर्मियों का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। अपने महत्वपूर्ण फाइलें और दस्तावेज संभालकर रखें। साथ ही व्यवसाय संबंधी किसी भी यात्रा को भी स्थगित रखें। क्योंकि नुकसान होने की स्थिति बन रही है।
लव- दांपत्य जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से तनाव रह सकता है। इसका नकारात्मक प्रभाव घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ रहेंगे।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल और कंधों का दर्द परेशान करेगा। व्यायाम करना इसका उचित इलाज है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

तुला – पॉजिटिव- दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। आप के नेतृत्व में कोई पारिवारिक अथवा सामाजिक कार्य संपन्न हो सकता है। रिलैक्स महसूस करने के लिए परिवार के साथ कोई मनोरंजन संबंधी योजना भी बनेगी। इससे आपसी संबंधों में भी मधुरता आएगी।
नेगेटिव- दोपहर बाद कोई चिंताजनक स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। हालांकि आप धैर्य और संयम से उसे सुलझाने में सक्षम भी रहेंगे। मित्रों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यर्थ करने से अपने महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में सुधार लाने के लिए अभी और प्रयासों की जरूरत है। भविष्य संबंधी योजनाओं को मूर्तरूप देने की कोशिश कामयाब रहेगी। परंतु अपनी सामर्थ्य से अधिक उधार लेने का प्रयास ना करें।
लव- पति-पत्नी के प्रयासों से घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंध भी मर्यादित बने रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घुटनों तथा जोड़ों में हल्की-फुल्की दर्द जैसी समस्या रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – पॉजिटिव- खुद को साबित करने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। आपकी मेहनत और योग्यता के बेहतरीन परिणाम सामने आएंगे। बच्चों के भविष्य संबंधी कोई प्लानिंग बनेगी और निवेश संबंधी कार्य संपन्न होंगे।
नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी के साथ मतभेद होने से इसका नकारात्मक असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। घर की कोई महंगी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। जिसकी वजह से अन्य खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती हैं।
व्यवसाय- बिजनेस से संबंधित मामलों में आपका निवेश करना आपके भविष्य को सुरक्षित रखेगा। सरकारी सेवारत लोगों की किसी वरिष्ठ व्यक्ति अथवा अधिकारी से झगड़े जैसी स्थिति बन सकती है। अपने आवेश पर काबू रखें।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। आप प्रबलता से प्रेम और रोमांच जैसे विचारों की तरफ आकर्षित होंगे।
स्वास्थ्य- खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। अन्यथा पेट खराब रह सकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

धनु – पॉजिटिव- यह समय भावनाओं की बजाय प्रैक्टिकल होकर निर्णय लेने का है। किसी पूर्व योजना को क्रियान्वित करने के लिए उत्तम समय बना हुआ है। किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से कई मुश्किलों का निवारण होगा। विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल होंगे।
नेगेटिव- दिखावे की प्रवृत्ति से दूर रहें। किसी निकट संबंधी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है तथा अशुभ ख्याल मन में आएंगे। अपनी मनोस्थिति पर काबू रखें। कुछ खर्चे ऐसे आएंगे कि जिन पर कंट्रोल करना भी मुश्किल होगा।
व्यवसाय- हालांकि व्यवसाय की दृष्टि से समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। परंतु फिर भी मेहनत और प्रयास से कैरियर से जुड़ी समस्याओं का काफी हद तक निवारण होगा। नौकरी पेशा लोगों को अत्यधिक काम की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी के रिश्तों में कुछ मनमुटाव की स्थिति बनेगी। बेहतर होगा कि आपसी सूझबूझ से समस्या का हल निकाले।
स्वास्थ्य- ज्यादा भागा-दौड़ी की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती हैं। कुछ समय खुद के लिए भी जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

मकर – पॉजिटिव- कुछ खास लोगों से मेल मुलाकात होगी। सामाजिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से संपर्क दायरा विस्तृत होगा और बहुत अधिक सुकून भी मिलेगा। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से मानसिक सकून बना रहेगा।
नेगेटिव- जोखिम भरे कामों से दूर ही रहना उचित है। अपने कार्यों को सहज तरीके से संपन्न करें। जल्दबाजी के चक्कर में कुछ महत्वपूर्ण कार्य छूट सकते हैं। कहीं भी निवेश करने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी हासिल करना जरूरी है।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय में बहुत अधिक चुनौतियां और प्रतिस्पर्धा की स्थिति रहेगी। इसकी वजह से बहुत अधिक मेहनत और परिश्रम भी करना पड़ेगा। किसी अहम कर्मचारी के अचानक चले जाने से कार्य क्षेत्र की व्यवस्था बिगड़ सकती हैं।
लव- घर में सुखद माहोल रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका के मध्य गलतफहमी की वजह से संबंधों में खटास आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु बदलते वातावरण की वजह से लापरवाही बिल्कुल भी ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ – पॉजिटिव- आज आपके ज्यादातर काम समय पर पूरे हो जाएंगे। जिससे कार्य क्षमता बढ़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को घर के सदस्यों के बीच बांट लेने से आप राहत महसूस करेंगे। आपके व्यक्तित्व में भी और अधिक निखार आएगा।
नेगेटिव- अवांछित लोगों से निश्चित दूरी बनाकर रखें वरना मानहानि की स्थिति बन सकती हैं। रुपए-पैसे संबंधी उधारी का लेनदेन बिल्कुल भी ना करें। बेहतर होगा कि दूसरों की बातों में ना आए, और अपने विवेक और कार्य क्षमता पर विश्वास रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में छोटी-मोटी परेशानियां आएंगी। आप अपने हुनर के दम पर उपलब्धियां हासिल करेंगे। चापलूस लोगों के प्रभाव में न आकर अपने कार्य पर ही ध्यान दें। कोई ऑफिशियल टूर भी संभव है।
लव- दांपत्य संबंधों में कुछ उदासीनता रहेगी। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में दिलचस्पी बिल्कुल भी न लें। अपने परिवार पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4

मीन – पॉजिटिव- घर या बिजनेस को लेकर आपके द्वारा बनाई गई योजनाओं को कार्य रूप देने का अनुकूल समय आ गया है। प्रॉपर्टी संबंधी कोई कार्य रुका हुआ है तो आज उससे संबंधित गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। कुछ समय से आपको जिस वस्तु की तलाश थी, वह आज हासिल हो जाएगी।
नेगेटिव- जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना ले अन्यथा फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। आप जिस पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं, वही व्यक्ति आपके साथ कोई गड़बड़ कर सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।
व्यवसाय- अपने व्यवसायिक योजना को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। आप अपनी योग्यता व क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। आर्थिक मामलों में हाथ कुछ तंग ही रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। लव पार्टनर के साथ किसी अच्छी जगह पर डिनर का प्रोग्राम अवश्य बनाएं।
स्वास्थ्य- काम के साथ साथ अपना भी ध्यान रखना जरूरी है। वर्तमान मौसम की वजह से इंफेक्शन हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5


Share News

editor August 19, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
राजस्थान
ऑपरेशन सिंदूर से व्यापारियों ने जताया बुलडोजर कार्रवाई पर विरोध
जयपुर
ऑफिस में घुसकर हमला, जान से मारने की धमकी
बीकानेर
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
बीकानेर
आज राजस्थान में मॉक ड्रिल, बजेंगे सायरन और होगा ब्लैकआउट
राजस्थान
बंगाल चुनाव हिंसा में जमानत रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने CBI से कही सख्त बात
बीकानेर
रिटायर्ड मेजर जनरल का दावा: कांग्रेस शासन में की थीं 3 सर्जिकल स्ट्राइक
बीकानेर
भारत के ऑपरेशन सिंदूर से घबराया पाकिस्तान, शरीफ ने कबूला बड़ा नुकसान
देश-दुनिया

You Might Also Like

धार्मिक

बीकानेर में 7 जून को ईद-उल-जुहा, चांद के दीदार के बाद तारीख तय

Published May 29, 2025
धार्मिकबीकानेर

श्री राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर होंगे विशेष कार्यक्रम

Published January 11, 2025
धार्मिकबीकानेर

” 9 दिवसीय शिव पुराण कथा का समापन, महाराज भरत शरण का हुआ सम्मान”

Published January 7, 2025
धार्मिकबीकानेर

“शिव पुराण कथा: जीवन का सत्य, भक्ति की महिमा और मोक्ष का संदेश”

Published January 5, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?