Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अवैध वसूली करने के आरोप मे चार पुलिसकर्मी निलंबित
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > अवैध वसूली करने के आरोप मे चार पुलिसकर्मी निलंबित
crimeबीकानेरराजस्थान

अवैध वसूली करने के आरोप मे चार पुलिसकर्मी निलंबित

admin
admin Published August 9, 2022
Last updated: 2022/08/09 at 10:22 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर.श्रीगंगानगर राजमार्ग पर सोमवार शाम यातायात पुलिसकर्मियों को ट्रक चालकों से अवैध रूप से वसूली करते लूणकरनसर विधायक सुमित गोदारा ने पकड़ा। विधायक ने इसका विरोध करते हुए बीकानेर रेंज आइजी व पुलिस अधीक्षक को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यातायात शाखा के एक उपनिरीक्षक व तीन कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया। हैरानी की बात है कि राज्य के पुलिस मुखिया डीजीपी एमएल लाठर सोमवार को बीकानेर दौरे पर थे, दूसरी ओर पुलिसकर्मी अवैध वसूली का खेल खेल रहे थे।
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को किस्तुरिया गांव के पास राजमार्ग पर यातायात शाखा की इंटरसेप्टर गाड़ी खड़ी थी। गाड़ी में चार पुलिसकर्मी थे। दो ट्रकों को रुकवा रखा था। इसी दौरान वहां से लूणकरनसर विधायक सुमित गोदारा निकल रहे थे। उन्होंने इंटरसेप्टर गाड़ी और ट्रकों को खड़े देखा, तो वहां रुक गए। पास गए। उन्हाेंने इंटरसेप्टर गाड़ी में सवार पुलिस कर्मचारियों से ट्रकों को रोकने का कारण पूछा, तो कर्मचारियों ने कहा कि वह किसी भी गाड़ी को रोक सकते हैं। इस पर विधायक का माथा ठनका। तभी वहां पर ग्रामीण पहुंच गए। पुलिस कर्मचारियों ने मामला बढ़ने पर वहां से खिसकने की कोशिश की। तब ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद लूणकरनसर विधायक ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश व पुलिस अधीक्षक योगेश यादव को दी।
गाड़ी में रखी वर्दी की टोपी से रुपए बरामद पुलिस अधीक्षक को घटनाक्रम की सूचना देने पर उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुनील कुमार को मौके पर भेजा। एएसपी ग्रामीण ने मौके पर जाकर विधायक व ग्रामीणों से समझाइश की। एएसपी के सामने ग्रामीणों ने यातायात शाखा की इंटरसेप्टर गाड़ी में रखी टोपी से रुपए बरामद किए। वह रुपए एएसपी को सौंप दिए। एएसपी ने पुलिस अधीक्षक को प्रारंभिक रिपोर्ट दी है।


Share News
Chat on WhatsApp

admin August 9, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

दो दोस्तों से जातिसूचक गालियां, विरोध करने पर बेरहमी से की मारपीट
बीकानेर
सूने मकान के ताले तोड़ नकदी और महंगा कैमरा चोरी
बीकानेर
ढाणी में घुसकर महिला से मारपीट, सिर पर वार का आरोप
बीकानेर
चरवाहे युवक की हत्या कर शव बैर के पेड़ से लटकाया
बीकानेर
पीबीएम में भ्रष्टाचार के आरोप, विधायक व्यास के बयान से हड़कंप
बीकानेर
शिक्षा विभाग में पेंशन स्वीकृति में देरी पर अफसर होंगे जिम्मेदार
बीकानेर
बीकानेर में आज आयोजित होगी ठाकुर जी भजन संध्या, प्रसिद्ध कलाकार देंगे प्रस्तुति
बीकानेर
बीकानेर में करंट लगने से 15 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

दो दोस्तों से जातिसूचक गालियां, विरोध करने पर बेरहमी से की मारपीट

Published February 14, 2026
बीकानेर

सूने मकान के ताले तोड़ नकदी और महंगा कैमरा चोरी

Published February 14, 2026
बीकानेर

ढाणी में घुसकर महिला से मारपीट, सिर पर वार का आरोप

Published February 14, 2026
बीकानेर

चरवाहे युवक की हत्या कर शव बैर के पेड़ से लटकाया

Published February 14, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?