Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: Draupadi murmu Profile: पार्षद से लेकर राष्ट्रपति तक…. जानें द्रौपदी मुर्मू का अब तक का सफर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > Draupadi murmu Profile: पार्षद से लेकर राष्ट्रपति तक…. जानें द्रौपदी मुर्मू का अब तक का सफर
देश-दुनिया

Draupadi murmu Profile: पार्षद से लेकर राष्ट्रपति तक…. जानें द्रौपदी मुर्मू का अब तक का सफर

admin
admin Published July 24, 2022
Last updated: 2022/07/24 at 3:30 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की पहले राउंड की गिनती में द्रौपदी मुर्मू को 748 में से 540 वोट मिले थे। इसके अलावा यशवंत सिन्हा को 208 मत हासिल हुए थे। कुल 748 मत पहले राउंड में वैध पाए गए थे।

द्रोपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल कर ली है। इसी के साथ वो देश की पहली आदिवासी महिला बन गईं हैं। राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार थीं। आदिवासी होने की वजह से और कई पार्टियों ने उनका समर्थन किया था। आइये उनके जीवन और राजनीतिक करियर के बारे में कुछ अहम बातें जान लेते हैं।

झारखंड की नौवीं राज्यपाल बनी थीं

द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम बिरंची नारायण टुडू है। वह एक आदिवासी जातीय समूह संथाल परिवार से ताल्लुक रखती हैं। ओडिशा के आदिवासी परिवार में जन्मीं द्रौपदी मुर्मू झारखंड की नौवीं राज्यपाल बनी थीं। राज्यपाल बनने से पहले वह बीजेपी की सदस्य रही हैं। यही नहीं द्रौपदी मुर्मू साल 2000 में गठन के बाद से पांच साल का कार्यकाल (2015-2021) पूरा करने वाली झारखंड की पहली राज्यपाल हैं।

ओडिशा की गठबंधन सरकार में मंत्री थीं

- Advertisement -

ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल गठबंधन सरकार के दौरान, वह 6 मार्च, 2000 से 6 अगस्त, 2002 तक वाणिज्य एवं परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहीं। इसके अलावा 6 अगस्त, 2002 से 16 मई 2004 तक मत्स्य पालन एवं पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री थीं। मुर्मू 2013 से 2015 तक भगवा पार्टी की एसटी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी थीं। उन्होंने 1997 में एक पार्षद के रूप में चुनाव जीतकर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। उसी वर्ष, उन्हें भाजपा के एसटी मोर्चा का राज्य उपाध्यक्ष चुना गया।

द्रौपदी मुर्मू का व्यक्तिगत जीवन

द्रौपदी मुर्मू के व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो उनकी शादी श्याम चरण मुर्मू से हुआ था। उनके दो बेटे और एक बेटी है। मुर्मू का जीवन व्यक्तिगत त्रासदियों से भरा रहा है। उन्होंने अपने पति और दोनों बेटों को खो दिया है। वहीं, उनकी बेटी इतिश्री की शादी गणेश हेम्ब्रम से हुई है।

 


Share News
Chat on WhatsApp

admin July 24, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

रविवार को इन इलाकों में चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
बीकानेर
चाय पीने निकले दोस्तों की कार हादसे का शिकार, चार की मौत
बीकानेर
एमडी, कारतूस और 17 लाख नकदी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
इनामी ड्रग तस्कर ने थानाधिकारी पर की फायरिंग, बाल-बाल बचे अधिकारी
बीकानेर
ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सत्यशील महाराज
बीकानेर
महेंद्रजीत सिंह मालवीय की कांग्रेस में वापसी पर हाईकमान की मुहर
राजनीति
सवाई माधोपुर में पहला राष्ट्रीय अमरूद महोत्सव, किसानों की आय बढ़ाने की पहल
बीकानेर
घर में घुसकर हमला और हवाई फायरिंग का आरोप, लूणकरणसर थाने में मामला दर्ज
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

500% टैरिफ विवाद के बीच ट्रंप के भारत दौरे के संकेत – National News

Published January 12, 2026
देश-दुनिया

PSLV मिशन में रॉकेट के फ्लाइट पाथ में बदलाव, ISRO ने शुरू की जांच – National News

Published January 12, 2026
देश-दुनिया

ISRO: 2026 का पहला मिशन सफल, अन्वेषा सैटेलाइट लॉन्च – National News

Published January 12, 2026
देश-दुनिया

बंगाल चुनाव से पहले हिंसा, बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला – National News

Published January 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?