Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जिले में मिट्टी में दबने से मजदूर की दर्दनाक मौत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > चूरू > जिले में मिट्टी में दबने से मजदूर की दर्दनाक मौत
चूरूराजस्थान

जिले में मिट्टी में दबने से मजदूर की दर्दनाक मौत

editor
editor Published November 21, 2022
Last updated: 2022/11/21 at 4:00 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

चूरू। चूरू जिले की रतनगढ़ तहसील के वार्ड 17 में पंचायत समिति के पीछे एक घर में पानी का कनेक्शन करने के लिए आए दो मजदूरों में से एक मिट्टी में धंस गया। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और नगरपालिका प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मजदूर को मिट्टी से बाहर निकाला गया। मजदूर को गंभीर हालत में जालान अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वार्ड 17 में ठेकेदार के 2 कर्मचारी विष्णु और इंद्रेश पाइप लाइन को खोदकर कनेक्शन करने के लिए आए। करीब 15 फीट तक की खुदाई के बाद भी उन्हें पाइप लाइन नहीं दिखी। इसी दौरान ऊपर से मिट्टी धंस गई। जिसमें इंद्रेश मिट्टी के नीचे दब गया। विष्णु ने आसपास के लोगों को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना पुलिस और पालिका प्रशासन को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पालिका प्रशासन के पास जेसीबी का ऑपरेटर नहीं मिला। जिस पर सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम बबेरवाल अपनी जेसीबी और एक अन्य ऑपरेटर को लेकर मौके पर पहुंचे। जिसके बाद दो जेसीबी के सहारे खुदाई का कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मजदूर का पता चला। जिस पर कांग्रेस नेता राईका और मोहल्ले का एक अन्य व्यक्ति गड्ढे में गए। हाथों से मिट्टी को खोदकर मजदूर को बाहर निकाला। वहीं मौके पर खड़ी एम्बुलेंस की सहायता से मजदूर को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक इंद्रेश दौसा जिले के नायड़ा गांव का रहने वाला था।

Share News

editor November 21, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कपिल मुनि मेले में उमड़ी श्रद्धा की भीड़, देर रात तक भक्ति और दीपदान का आलोक
बीकानेर
सरकार से सहमति के बाद बस संचालकों की हड़ताल खत्म, आज से बसें सड़कों पर लौटेंगी
बीकानेर
जयपुर हादसा: नशे में था डंपर चालक, बोला- पैर एक्सीलेरेटर पर था, याद कुछ नहीं
जयपुर राजस्थान
पहली पत्नी की जानकारी के बिना मुस्लिम पुरुष दूसरी शादी नहीं कर सकता: हाईकोर्ट
देश-दुनिया
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल
राशिफल
बीकाणा अपडेट: घटनाओं की बाढ़, गौशाला सभा से लेकर पुलिस कार्रवाई तक सभी खबरें
बीकानेर
अनुसूचित जाति-जनजाति निगम से ऋण आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 30 नवंबर तक मौका
बीकानेर
बस से हथियार तस्करी का पर्दाफाश, नाल पुलिस ने तीन तस्कर किए गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

जयपुरराजस्थान

जयपुर हादसा: नशे में था डंपर चालक, बोला- पैर एक्सीलेरेटर पर था, याद कुछ नहीं

Published November 5, 2025
राजस्थान

शुरू हुआ SIR अभियान, BLO घर-घर पहुंचाएंगे फॉर्म, 70% को नहीं देने होंगे दस्तावेज

Published November 4, 2025
राजस्थान

भजनलाल सरकार लाएगी 12 नई नीतियां, कृषि से एयरोस्पेस तक होगा बड़ा बदलाव

Published November 4, 2025
राजस्थान

सड़क हादसों पर सख्त हुआ प्रशासन, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के लाइसेंस होंगे रद्द

Published November 4, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?