Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: वनरक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक ! सरकारी कर्मचारी समेत दो गिरफ्तार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > वनरक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक ! सरकारी कर्मचारी समेत दो गिरफ्तार
Jaipurराजस्थान

वनरक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक ! सरकारी कर्मचारी समेत दो गिरफ्तार

editor
editor Published November 13, 2022
Last updated: 2022/11/13 at 10:33 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने की आशंका है। 2300 पदों के लिए हुई वनरक्षक भर्ती परीक्षा की आंसर शीट सोशल मीडिया पर शेयर हो गई। पुलिस ने सरकारी कर्मचारी सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है।दरअसल, शनिवार को राजसमंद के रेलमगरा थाना क्षेत्र में पहली पारी के पेपर का फोटो खींचकर आंसर शीट सोशल मीडिया पर आ गई थी। मामले में पुलिस ने करौली के दीपक शर्मा को हिरासत में लिया था। दीपक ने पूछताछ में बताया कि दौसा में लालसोट क्षेत्र के गांव अजयपुरा के हेमराज मीणा से उसने पेपर लिया।

पुलिस की स्पेशल टीम ने परीक्षा देकर लौटते वक्त मोबाइल लोकेशन ट्रेस के आधार पर लालसोट रेलवे स्टेशन के पास से हेमराज मीणा को दबोचा। दौसा के पीजी कॉलेज में हेमराज का सेंटर आया था। हेमराज ने परीक्षा शुरू होने के साथ ही आंसर शीट भेजने की बात स्वीकार की है। कोतवाली पुलिस हेमराज से भी पूछताछ कर रही है।

बिजली निगम में नौकरी करता है एक आरोपी

बता दें कि करौली निवासी दीपक शर्मा उदयपुर में बिजली निगम में नौकरी करता है। वह रेलमगरा में तकनीकी सहायक है। उसने जिन-जिन को पेपर भेजने की बात कही, वहां संबंधित पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, हेमराज मीणा जयपुर में किराए से रहकर कॉम्पिटीशन एग्जाम की तैयारी करता है। पुलिस की टीम जयपुर, करौली, उदयपुर समेत प्रदेशभर में कुछ और युवकों की तलाश में जुटी है।

- Advertisement -

12 संदिग्धों को भी पुलिस ने पकड़ा
राजसमंद पुलिस ने अब तक वनरक्षक पेपर लीक प्रकरण में प्रदेश के 6 जिलों में 12 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। राजसमंद एसपी सुधीर चौधरी जल्द ही मामले को लेकर खुलासा करेंगे।

पुलिस रिपोर्ट के बाद लेंगे फैसला
कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने कहा कि राजसमंद और दौसा में पेपर लीक मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आज शाम तक पुलिस और एसओजी की टीम रिपोर्ट तैयार करेगी। उसके आधार पर ही कर्मचारी चयन बोर्ड पेपर लीक को लेकर फैसला लेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है। ऐसे में बिना जांच पूरे हुए पेपर लीक का फैसला ले पाना संभव नहीं है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor November 13, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

श्रीडूंगरगढ़ में दो सड़क हादसे, भिड़ंत के बाद वाहन पलटे
बीकानेर
बंद मकान में सेंधमारी, एलईडी व चांदी के जेवर सहित नकदी चोरी
बीकानेर
शनिवार को पूरे दिन खुलेंगे बीकेईएसएल के कैश काउंटर
बीकानेर
व्यासों की पारंपरिक गेर निकली, टका लेने की सदियों पुरानी रस्म निभाई
बीकानेर
युवक को रास्ते में रोककर मारपीट, गाड़ी की चाबी छीनी; आठ नामजद
बीकानेर
राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान
राजस्थान
फॉरेस्ट ऑफिसर से मारपीट, वर्दी फाड़ने और गाड़ी चढ़ाने का प्रयास
बीकानेर
बीकानेर में फुटपाथ पर युवक का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान

Published February 27, 2026
राजस्थान

पंचायत चुनाव हेतु अंतिम मतदाता सूची जारी, 4.02 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान

Published February 26, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी, अगले सप्ताह तापमान में 2-4 डिग्री उछाल

Published February 26, 2026
राजस्थान

बिग ब्रेकिंग: 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिला नया आईजी

Published February 24, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?