Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: एक दो तीन चार, चिरंजीवी योजना की जय जयकार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > एक दो तीन चार, चिरंजीवी योजना की जय जयकार
बीकानेरराजस्थान

एक दो तीन चार, चिरंजीवी योजना की जय जयकार

editor
editor Published November 12, 2022
Last updated: 2022/11/12 at 11:56 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

बीकानेर, 12 नवंबर। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकरण करवाने और लाभ उठाने के संदेश के साथ जिले भर के विद्यालयों से छात्र-छात्राओं ने रैलियां निकालकर जन-जन को जागृत किया।

“एक दो तीन चार, चिरंजीवी योजना की जय जयकार” , “कहता जन-जन सांझ सवेर, चिरंजीवी भव: बीकानेर”

जैसे नारों से बीकानेर के गांव-गांव गूंज उठे। चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के प्रचार को लेकर जिले में किया गया यह सबसे अनूठा और वृहद नवाचार माना रहा है। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशों की पालना में शिक्षा विभाग तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में यह वृहद आयोजन किया गया।

- Advertisement -

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राजकुमार शर्मा द्वारा सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर प्रत्येक विद्यालय में रैली आयोजन करवाया गया। संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों की ओर से रैली आयोजन के लिए बैनर तख्तियां व स्लोगन उपलब्ध करवाए गए। गांव गांव में एएनएम, चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा रैली का सफल आयोजन करवाया गया। स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के ब्लॉक अधिकारियों द्वारा वृहद आयोजन की मॉनीटरिंग की गई। जिला कलेक्टर महोदय द्वारा अक्टूबर माह में उक्त आयोजन के लिए निर्देश दिए गए थे परंतु विद्यालयों में परीक्षाओं के चलते नवंबर में आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के 3 लाख 97 हजार परिवार योजना अंतर्गत लाभान्वित है। शेष 2 लाख 29 हजार परिवारों को योजना में पंजीकृत करवाने के प्रयास किए जा रहे हैँ। भुगतान श्रेणी में जिला जयपुर और जोधपुर के बाद तीसरे स्थान पर काबिज है।

पूरे परिवार को मिल रहा 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा


जिला आई ई सी समन्वयक मालकोश आचार्य ने बताया कि योजना में पंजीयन करवाने के बाद परिवारजनों को 10 लाख रूपये का निशुल्क इलाज मिल सकेगा। साथ ही 5 लाख रूपए का चिरंजीवी दुर्घटना बीमा भी निशुल्क मिलेगा। राज्य सरकार द्वारा जल्द ही समस्त चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को एक स्मार्टफोन 3 वर्ष के रिचार्ज सहित उपलब्ध करवाया जाएगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, सामाजिक-आर्थिक जनगणना-2011, लघु एवं सीमांत किसान, संविदाकर्मियों तथा कोविड-19 अनुग्रह राशि प्राप्त करने वाले निराश्रित एवं असहाय परिवारों के लिए बीमा का प्रीमियम सरकार वहन कर रही है। अन्य सभी परिवार मात्र 850 रूपए प्रीमियम जमा करवाकर इस योजना से जुड़ सकते हैं। आमजन इस योजना से जुडे सरकारी व निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor November 12, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल बदलाव पर विवाद, केंद्र ने मांगी रिपोर्ट – National News
देश-दुनिया
भवन के बाहर खड़ी बाइक चोरी, तलाश के बाद भी नहीं लगा सुराग – Bikaner News
बीकानेर
कैफे संचालक से मारपीट का आरोप, देर रात थाने के बाहर जुटे लोग – Bikaner News
बीकानेर
मार्च की शुरुआत में ही बढ़ी गर्मी, कई राज्यों में लू का अलर्ट – National News
बीकानेर
असम चुनाव से पहले NDA में सीट बंटवारे को लेकर बढ़ी खींचतान – National News
देश-दुनिया
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल – Daily Horoscope
राशिफल
बीकानेर में जज की कुर्सी पर बैठकर रील बनाने वाले तीन युवक गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में गोलगप्पे का ठेला लगाने को लेकर विवाद, युवक पर लाठी-डंडों से हमला
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

भवन के बाहर खड़ी बाइक चोरी, तलाश के बाद भी नहीं लगा सुराग – Bikaner News

Published March 8, 2026
बीकानेर

कैफे संचालक से मारपीट का आरोप, देर रात थाने के बाहर जुटे लोग – Bikaner News

Published March 8, 2026
बीकानेर

मार्च की शुरुआत में ही बढ़ी गर्मी, कई राज्यों में लू का अलर्ट – National News

Published March 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में जज की कुर्सी पर बैठकर रील बनाने वाले तीन युवक गिरफ्तार

Published March 7, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?