Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: प्रभारी सचिव रहे लूनकरणसर क्षेत्र के दौरे पर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > प्रभारी सचिव रहे लूनकरणसर क्षेत्र के दौरे पर
बीकानेरराजस्थान

प्रभारी सचिव रहे लूनकरणसर क्षेत्र के दौरे पर

editor
editor Published November 12, 2022
Last updated: 2022/11/12 at 7:38 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। प्रमुख शासन सचिव एवं जिला प्रभारी सचिव श्री आलोक गुप्ता शनिवार को लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर रहे।
उन्होंने लूणकरणसर पंचायत समिति सभागार में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली तथा सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया।
बैठक के दौरान उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं एवं मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले तथा घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन हो, इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारी पूर्ण गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।
जिला प्रभारी सचिव ने पंचायत समिति क्षेत्र में मनरेगा के तहत प्रगतिरत कार्यों, नियोजित श्रमिकों और भुगतान की स्थिति की जानकारी ली। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वीकृत निजी एवं सामुदायिक शौचालयों का निर्माण समय पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास गड्ढे एवं गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई तथा विकास अधिकारी को यहां यहां पक्की सड़क बनाने और साफ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला प्रभारी सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत शत-प्रतिशत परिवारों का पंजीयन करवाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सीएचसी में चिरंजीवी योजना के तहत लाभान्वितों की स्थिति जानी। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आरएमआरएस की मीटिंग नियमित करवाई जाए। उन्होंने क्षेत्र में विद्युत सप्लाई, विद्युत चोरी और छीजत की जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि खराब ट्रांसफार्मर समय पर बदले जाएं। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत और प्रग्तिरत कार्यों की प्रगति जानी और कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला प्रभारी सचिव ने कहा कि पालनहार योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के पात्र लोगों को समय पर लाभ दिलवाया जाए। उन्होंने पशुओं में टीकाकरण की स्थिति, ब्लॉक में संचालित 16 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षकों की, प्रवेश प्रक्रिया एवं संसाधनों की जानकारी ली।
जिला प्रभारी सचिव ने कहा कि जिन स्कूलों में आईसीटी लैब बनी हुई है, वहां लैब का शत-प्रतिशत संचालन हो। उन्होंने क्षेत्र में खाद एवं बीज की उपलब्धता एवं वितरण, आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार की, उड़ान योजना के तहत सेनेटरी नैपकिन निःशल्क वितरण की स्थिति तथा कानून व्यवस्था संबंधित स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के तहत नियुक्त इंटर्न से बातचीत करते हुए योजना का फीडबैक लिया।
*औद्योगिक इकाई का किया अवलोकन*
इससे पहले जिला प्रभारी सचिव ने जामसर क्षेत्र में न्यू चैम्प प्राइवेट लिमिटेड औद्योगिक इकाई का निरीक्षण किया। पंजाब मूल के उद्यमी भारत भूषण और उनके सहयोगियों द्वारा बीकानेर इन्वेस्ट सम्मिट के दौरान यहां उद्यम स्थापित करने के लिए एमओयू किया गया था। इस इकाई द्वारा मस्टर्ड और मूंगफली तेल तैयार किया जाता है। इसे राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना के तहत लाभान्वित किया गया है। प्रभारी सचिव ने प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण किया और इसकी कार्यप्रणाली जानी।
प्रभारी सचिव ने सुरनाणा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और उचित मूल्य दुकान, फूलदेसर के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण किया। स्कूलों में मिड डे मील, साफ सफाई, पंजीयन, स्टाफ स्थिति के बारे में जाना।उन्होंने लूणकरणसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई नियमित रूप से बनाए रखने के निर्देश दी। यहां विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। जिला प्रभारी सचिव ने खियेरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण भी किया।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओमप्रकाश, लूणकरणसर पंचायत समिति के प्रधान कानाराम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार, उपखंड अधिकारी राजेंद्र कुमार, तहसीलदार रामनाथ शर्मा, विकास अधिकारी शीला देवी, वृत्ताधिकारी पुलिस नोपाराम भाकर, सहायक अभियंता विशाल भार्गव मौजूद रहे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor November 12, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में कक्षा 9 की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में 17 वर्षीय नाबालिग का घर से लापता होना – Bikaner News
बीकानेर
नहर किनारे गायब महिला पुलिस को सतासर में मिली – Bikaner News
बीकानेर
भ्रामक पोस्ट पर हाईकोर्ट सख्त, मेटा को तुरंत हटाने के निर्देश – Rajasthan News
राजस्थान
राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल बदलाव पर विवाद, केंद्र ने मांगी रिपोर्ट – National News
देश-दुनिया
भवन के बाहर खड़ी बाइक चोरी, तलाश के बाद भी नहीं लगा सुराग – Bikaner News
बीकानेर
कैफे संचालक से मारपीट का आरोप, देर रात थाने के बाहर जुटे लोग – Bikaner News
बीकानेर
मार्च की शुरुआत में ही बढ़ी गर्मी, कई राज्यों में लू का अलर्ट – National News
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में कक्षा 9 की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला – Bikaner News

Published March 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में 17 वर्षीय नाबालिग का घर से लापता होना – Bikaner News

Published March 8, 2026
बीकानेर

नहर किनारे गायब महिला पुलिस को सतासर में मिली – Bikaner News

Published March 8, 2026
राजस्थान

भ्रामक पोस्ट पर हाईकोर्ट सख्त, मेटा को तुरंत हटाने के निर्देश – Rajasthan News

Published March 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?