Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: खेलों से शारीरिक विकास के साथ ही मानसिक विकास होता है-जिला कलक्टर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जिला कलक्टर > खेलों से शारीरिक विकास के साथ ही मानसिक विकास होता है-जिला कलक्टर
जिला कलक्टरबीकानेरराजस्थान

खेलों से शारीरिक विकास के साथ ही मानसिक विकास होता है-जिला कलक्टर

editor
editor Published November 12, 2022
Last updated: 2022/11/12 at 3:02 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

बीकानेर,12 नवम्बर। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा है कि खेलों से हमारा शारीरिक विकास तो होता ही है, साथ ही मानसिक विकास भी होता है। खेलों में सहभागिता करने से तन-मन दोनों फिट रहते हैं। जब हमारा तन और मन स्वस्थ होगा, तो हमारा अपने काम में मन लगेगा और हम आसानी से लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए कार्मिकों को अपने काम के साथ-साथ खेलों में सहभागिता करनी चाहिए।
जिला कलक्टर शनिवार को डॉ करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित राजस्थान राज्य अंतर जिला सिविल सेवा टेनिस और बैडमिंटन प्रतियोगिता 2022 के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। कलाल ने कहा कि खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है। स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल कई प्रकार के होते हैं, जो हमारे शारीरिक के साथ मानसिक विकास में मदद करते हैं। राजकीय सेवा में लगातार काम करने से कई बार तनाव की स्थिति होती है। ऐसे में खेल इस तनाव को दूर करने का बेहतर माध्यम है।
उपखण्ड अधिकारी अशोक कुमार बिशनोई ने अतिथियों एवं खेल में भागीदारी निभाने वाले खिलाड़ियों का स्वागत किया और बताया कि इन खेलों में प्रदेश के 33 जिलों तथा सचिवालय की टीम सहित कुल 34 टीमें भाग ले रही है। इन खेलों में प्रदेश के 800 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी रहेगी। उन्हांेने बताया कि बैडमिन्टन की डॉ.करणी ंिसंह स्टेडियम में और टेनिस की प्रतियोगिता सादुल क्लब में होगी।
इससे पहले जिला कलक्टर ने खिलाड़ियों को खेल की शपथ दिलाई और प्रतियोगिता की शुरूआत की घोषणा की। उन्हांेने प्रतियोगिता का ध्वजारोहण किया और आसमान में रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़े। प्रतियोगिता का बेडमिन्टन का उद्घाटन मैच बीकानेर व बांसवाड़ा टीम के बीच हुआ। जिला कलक्टर ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया। धन्यवाद अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) पंकज शर्मा ने ज्ञापित किया।
इस अवसर पर जिला परिषद मुख्यकार्यकारी अधिकारी नित्या के., अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए.एच. गौरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओम प्रकाश, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहुजा, आयुक्त नगर निगम गोपाल राम बिरड़ा, रीपा के अतिरिक्त निदेशक अरूण प्रकाश शर्मा, जिला रसद अधिकारी भागुराम मेहला, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) सुरेन्द्र सिंह भाटी, जिया उर रहमान आरिफ, स्टेट स्पोर्टस ऑफिसर कार्मिक विभाग शासन सचिवालय मालती चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र का संचालन संजय पुरोहित ने किया।

—-


Share News
Chat on WhatsApp

editor November 12, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर एयरपोर्ट पर विदेशी जोड़े से संदिग्ध वस्तु बरामद, जांच जारी
बीकानेर
जमीन विवाद में हवाई फायरिंग, महिला से मारपीट व लूट का मामला दर्ज
बीकानेर
सरकार के दो वर्ष पूरे, रतन बिहारी पार्क में चला स्वच्छता अभियान
बीकानेर
हजार करोड़ साइबर ठगी का चीन लिंक, CBI ने 111 फर्जी कंपनियों का खुलासा
देश-दुनिया
राजस्थान में 2026 भर्ती महाअभियान: 12 हजार से ज्यादा पदों पर परीक्षा तय
राजस्थान
बीकाणा अपडेट: सड़क हादसे, अपराध और राजनीति की बड़ी घटनाओं से दिन भर हलचल
बीकानेर
खेत में काम के दौरान मशीन में फंसने से युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
कोटगेट पुलिस की होटल पर दबिश, दो युवतियां रेस्क्यू, नशीले सामान बरामद
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर एयरपोर्ट पर विदेशी जोड़े से संदिग्ध वस्तु बरामद, जांच जारी

Published December 14, 2025
बीकानेर

जमीन विवाद में हवाई फायरिंग, महिला से मारपीट व लूट का मामला दर्ज

Published December 14, 2025
बीकानेर

सरकार के दो वर्ष पूरे, रतन बिहारी पार्क में चला स्वच्छता अभियान

Published December 14, 2025
राजस्थान

राजस्थान में 2026 भर्ती महाअभियान: 12 हजार से ज्यादा पदों पर परीक्षा तय

Published December 14, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?