Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में हड़ताल और तालाबंदी, शिक्षको का हंगामा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में हड़ताल और तालाबंदी, शिक्षको का हंगामा
बीकानेरराजस्थान

इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में हड़ताल और तालाबंदी, शिक्षको का हंगामा

editor
editor Published November 10, 2022
Last updated: 2022/11/10 at 2:15 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

बीकानेर।अजमेर के दो कॉलेज और बीकानेर के ईसीबी सहित लगभग 230 नियमित व्याख्याता इन कॉलेजों में कार्य कर रहे हैं इन सभी आन्दोलनरत शिक्षकों की मांगों को दरकिनार कर तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा भेदभावपूर्ण रवैया अपनाते हुए प्रमोशन सहित विभिन्न परिलाभों के पात्र शिक्षकों को छोड़कर अजमेर इंजीनियरिंग कॉलेज के एकमात्र शिक्षक की प्रमोशन प्रक्रिया अपनाने के विरोध में शिक्षकों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया l ज्ञात रहे पांच सूत्रीय मांगों को लेकर इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर के शिक्षक पिछले 63 दिनों से आंशिक कार्य बहिष्कार पर चल रहे थे l उक्त मांगों का समाधान करना तो दूर तकनीकी शिक्षा विभाग ने आन्दोलन को धत्ता बताते हुए किसी एक व्यक्ति विशेष की पदोन्नति करने का आदेश निकाल ओंदोलनरत शिक्षकों के जले पर छिड़क दिया है जिससे शिक्षकों को उग्र आन्दोलन करने हेतु मजबूर होना पड़ा l

*कुलपति और प्राचार्य ने तकनीकी शिक्षा विभाग को लिखे हैं पत्र*
उक्त हेतु तीनों कॉलेजों के प्राचार्यों और बीकानेर तकनीकी विश्विद्यालय के कुलपति ने उक्त मांगों के समर्थन में भेदभाव को उजागत करते हुए बाकी शिक्षकों की पदोन्नति हेतु पत्र लिखा है l कुलपति ने पत्र में लिखा है कि स्क्रूटनी कमिटी का गठन सराहनीय है किन्तु पदोन्नति का लाभ चारों संघटक महाविद्यालय के शिक्षकों को भी दिया जाए l कुलपति ने इसकी प्रति राज्यपाल के प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, और तकनीकी शिक्षा विभगा के प्रमुख सचिव को भी भेजी है l

*मंत्री और शासन सचिव का पुतला फूंका*
इंजीनियरिंग कॉलेज के मुख्य द्वार पर तकनीकी शिक्षा मंत्री सुभाष गर्ग और तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख शासन सचिव का पुतला फूंक कर रोष प्रकट किया गया l व्यक्ति विशेष को पदोन्नति के आदेश की प्रतियाँ भी फूंकी हई है l

- Advertisement -

*प्राचार्य का किया घेराव*
प्राचार्य डॉ. मनोज कुड़ी की कार को रोककर शिक्षकों द्वारा घेराबंदी और नारेबाजी की गयी l प्राचार्य ने उक्त मांगों का पत्र सकारात्मक कार्यवाही करने हेतु तकनीकी शिक्षा विभाग को भेज दिया है l

*ये हैं मांगे*
1 महाविद्यालय में कार्यरत शैक्षणिक कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का बकाया ऐरियर भुगतान अभी तक लंबित है।

2 गत दस वर्षों से कर्मचारियों की पदोन्नति लंबित है।

3 पूर्व में दिये गये कैरियर एंडवासमेंट स्कीम का ऐरियर भुगतान लंबित है।

4 महाविद्यालय के कार्मिकों को ओल्ड पेंशन स्कीम में सम्मलित किया जाये ।

5 महाविद्यालय में सहायक आचार्य के पद पर पदस्थापित आठ व्याख्याताओं का कैरियर एंडवासमेंट स्कीम ए.जी.पी. 5400/6000 से 7000 से सम्बधित प्रकरण लंबित है।

रेक्टा संरक्षक ओम प्रकाश जाखड़ ने बताया कि उक्त मांगे जायज हैं और राजास्थान सरकार को सुनवाई जल्दी करनी चाहिए ।

रेक्टा सचिव राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि राजनैतिक रसुखात रखने वाले परिवार से व्यक्ति विशेष ताल्लुक रखता है जिसके दबाव में तकनीकी शिक्षा विभाग ने पदोन्नति करने का आदेश निकला है l सरकार के इन्ही भेदभावपूर्ण आचरण और राजनैतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले लोगों का काम गुपचुप कर देने से मजबूरन शिक्षकों को उच्च न्यायालय की शरण लेनी पड़ती है जिससे सरकार, महाविद्यालय, विश्विद्यालय और स्वयं शिक्षकों पर भी नाजायज आर्थिक भार पड़ता है और बेशकीमती समय का भी नुकसान होता है l

इस अवसर पर डॉ नवीन शर्मा, डॉ धर्मेंद्र, डॉ अवधेश, डॉ विकास शर्मा, डॉ नरपत सिंह, डॉ गरिमा प्रजापत, डॉ जितेंद्र जैन, मनोज छिम्पा, डॉ राधा माथुर, सहित सभी शिक्षक शामिल रहे ।

*हमारा हक कैसे मिलेगा l व्यक्ति विशेष का पदोन्नति आदेश अन्याय है l सभी शिक्षकों को न्याय मिलना चाहिए l मांगे नहीं माने जाने तक आन्दोलन नहीं उठाएंगे* – *डॉ. शौकत अली- अध्यक्ष रेक्टा*


Share News
Chat on WhatsApp

editor November 10, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भवन के बाहर खड़ी बाइक चोरी, तलाश के बाद भी नहीं लगा सुराग – Bikaner News
बीकानेर
कैफे संचालक से मारपीट का आरोप, देर रात थाने के बाहर जुटे लोग – Bikaner News
बीकानेर
मार्च की शुरुआत में ही बढ़ी गर्मी, कई राज्यों में लू का अलर्ट – National News
बीकानेर
असम चुनाव से पहले NDA में सीट बंटवारे को लेकर बढ़ी खींचतान – National News
देश-दुनिया
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल – Daily Horoscope
राशिफल
बीकानेर में जज की कुर्सी पर बैठकर रील बनाने वाले तीन युवक गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में गोलगप्पे का ठेला लगाने को लेकर विवाद, युवक पर लाठी-डंडों से हमला
बीकानेर
बीकानेर में नवसंवत्सर धर्मयात्रा की तैयारियां शुरू, व्यापार मंडल से मांगा समर्थन
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

भवन के बाहर खड़ी बाइक चोरी, तलाश के बाद भी नहीं लगा सुराग – Bikaner News

Published March 8, 2026
बीकानेर

कैफे संचालक से मारपीट का आरोप, देर रात थाने के बाहर जुटे लोग – Bikaner News

Published March 8, 2026
बीकानेर

मार्च की शुरुआत में ही बढ़ी गर्मी, कई राज्यों में लू का अलर्ट – National News

Published March 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में जज की कुर्सी पर बैठकर रील बनाने वाले तीन युवक गिरफ्तार

Published March 7, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?