Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सीएमएचओ डॉ अबरार ने किया पूगल उप जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > सीएमएचओ डॉ अबरार ने किया पूगल उप जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण
बीकानेरराजस्थान

सीएमएचओ डॉ अबरार ने किया पूगल उप जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

editor
editor Published November 5, 2022
Last updated: 2022/11/05 at 7:38 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार ने उप जिला अस्पताल पूगल का औचक निरीक्षण किया तो स्टॉफ की बड़ी अनियमितता सामने आई। मौके पर दो चिकित्सक सहित कुल 5 कार्मिक अनुपस्थित मिले। डॉ भुवनेश 2 नवम्बर से व डॉ पवन 4 नवंबर से अनुपस्थित मिले। लेखाकार प्रहलाद किराड़ू व आशा सुपरवाइजर अनिता माथुर 1 नवंबर से तो लैब तकनीशियन शुभम दवां 5 नवंबर को बिना सूचना अनुपस्थित पाये गए। अनुपस्थित चिकित्सकों व कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इस दौरान डीटीओ बीकानेर डॉ. सी.एस. मोदी, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश कुमार मीणा व पूगल अस्पताल प्रभारी डॉ लोंग सिंह सोढा मौजूद रहे।

डॉ अबरार ने मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री राजश्री योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य हेल्थ कार्ड तथा अन्य फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा कर उचित दिशा निर्देश दिए । उन्होंने डेंगू की रोकथाम के लिए एंटी लारवा गतिविधियां सघन करने एवं आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए। डॉ अबरार ने कोविड से मृत्यु हुए शत प्रतिशत व्यक्तियों के परिजनों को कोविड-19 एक्स ग्रेशिया में ₹50000 की सहायता दिलवाने के निर्देश दिए। प्रत्येक चिकित्सक कक्ष में सहजन फली पौधे के लाभ दर्शाने वाला पोस्टर लगाने के निर्देश भी दिए।

डॉ लोंग सिंह सोढा ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 250 की ओपीडी रहती है एवं 10 -15 इनडोर रोगी भर्ती होते हैं जिसमे 80 प्रतिशत चिरंजीवी योजना से लाभान्वित होते है। सभी आवश्यक दवाएं व जांचे उपलब्ध थी। जननी सुरक्षा योजना के तहत संस्थान में प्रति माह 125 से 150 डिलिवरी होती है। डॉ अबरार पँवार ने उपस्थित सभी रोगियों व ग्रामवासियों से फीडबैक लिया एवँ चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के फायदे बताते हुए सभी को इस योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।


Share News
Chat on WhatsApp

editor November 5, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में जज की कुर्सी पर बैठकर रील बनाने वाले तीन युवक गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में गोलगप्पे का ठेला लगाने को लेकर विवाद, युवक पर लाठी-डंडों से हमला
बीकानेर
बीकानेर में नवसंवत्सर धर्मयात्रा की तैयारियां शुरू, व्यापार मंडल से मांगा समर्थन
बीकानेर
बीकानेर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, एमडी के साथ युवक गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में रविवार को 5 घंटे बिजली रहेगी बंद, कई कॉलोनियां रहेंगी प्रभावित
बीकानेर
बीकानेर में 16 वर्षीय नाबालिग लापता, फोन उठाने वाली महिला बोली अब करेंगे शादी
बीकानेर
घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपए महंगा, कॉमर्शियल गैस कीमतों में भी बढ़ोतरी
राजस्थान
बीकानेर में आमजन की सुविधा के लिए 75 ई-बसें चलेंगी, 209 पदों पर भर्ती
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में जज की कुर्सी पर बैठकर रील बनाने वाले तीन युवक गिरफ्तार

Published March 7, 2026
बीकानेर

बीकानेर में गोलगप्पे का ठेला लगाने को लेकर विवाद, युवक पर लाठी-डंडों से हमला

Published March 7, 2026
बीकानेर

बीकानेर में नवसंवत्सर धर्मयात्रा की तैयारियां शुरू, व्यापार मंडल से मांगा समर्थन

Published March 7, 2026
बीकानेर

बीकानेर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, एमडी के साथ युवक गिरफ्तार

Published March 7, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?