


मिथुन : आर्थिक आवक सीमित रहेगी, लेकिन चिंता का कारण नहीं होगा। अभी के समय में खुद को बेहतर बनाने पर जोर दें। खुद के लिए भरोसा बनाए रखें। भविष्य से संबंधित बातों की चिंता कम होती हुई नजर आ रही है। अपने निश्चय पर डटे रहें।
कर्क : अपने ऊपर किसी भी प्रकार के लक्ष्य का दबाव न बनने दें। अपनी क्षमता को ठीक से पहचान कर उस पर काम करने की आवश्यकता है। अभी आत्मविश्वास कम हो सकता है। फिर भी आपके द्वारा सोची गई बात को वास्तविक रूप देना संभव होगा।
सिंह : अपने विचारों और भावनाओं में संतुलन रखें। आपके निर्णय पर कई लोग निर्भर रहेंगे। परिवार के लोगों के द्वारा दी गई जिम्मेदारी मानसिक तनाव बढ़ा सकती है। हर एक कठिनाइ को मात देकर अपनी जिम्मेदारियां निभाने की कोशिश करें।
- Advertisement -
कन्या : सही गलत का ठीक से अनुमान लगाकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। जिस व्यक्ति के साथ संबंध सुधारने की कोशिश कर रहे हैं, उनके साथ स्पष्ट बातचीत करनी होगी। व्यक्ति के मन में उत्पन्न हो रहे डर के कारण आपके लिए नकारात्मक बर्ताव हो सकता है, इस बात को समझने की कोशिश करें।
तुला : पैसों से जुड़ी चिंता के कारण गलत निर्णय न हो, इस बात का ध्यान रखें। आपकी समस्या का समाधान धीरे-धीरे हो जाएगा। संयम बनाए रखें। अभी परिवार की जिम्मेदारियों के साथ व्यक्तिगत बातें सुधारने की कोशिश करें।

वृश्चिक : अपने सीमित विचारों से बाहर निकलकर रिस्क लेते हुए आगे बढऩे की कोशिश करें। जिन बातों का डर आपको महसूस होता है, उनका आज ही सामना करने की कोशिश करें। जितना अधिक आप समस्याओं से दूर भागेंगे, उतनी बढ़ती हुई नजर आएंगी। अभी हर एक बात गंभीरता बनाए रखें।
धनु : एक जैसी गलतियां बार-बार होने की वजह से जीवन में अस्थिरता रहेगी। अपने स्वभाव में बदलाव करके डिसिप्लिन बनाने की आवश्यकता है। केवल समस्याओं पर ध्यान देकर निराश न हों। जब जरूरत होती है, तब आपको मदद भी प्राप्त होती है, ये बात ध्यान रखनी होगी।
मकर : जीवन में अचानक से बड़ा बदलाव करने की कोशिश बड़ी समस्या उत्पन्न कर सकती है। किसी भी प्रकार के बड़े लक्ष्य को छोटे हिस्सों में बांटकर काम करने की कोशिश करें। अभी आपको संयम से काम करना होगा।
कुंभ : नकारात्मक विचार की वजह से आप खुद को निराश बना रहे हैं। मित्रों के साथ वक्त बिताने की कोशिश करें। जो व्यक्ति आपके करीब है, वह आपकी सोच में बदलाव करने की क्षमता रखता है। उनके साथ बातचीत करके आपको प्रसन्नता महसूस होगी, इसलिए बेझिझक होकर भावनाएं को प्रकट करें।
मीन :वक्त का सही इस्तेमाल न करने से आपको तनाव महसूस हो सकता है। लोगों से प्राप्त हो रही आलोचनाओं की तरफ अभी ध्यान न दें। आपके द्वारा लिया निर्णय अन्य लोगों को समझ आने में वक्त लगेगा, इस कारण आलोचना होती रहेगी। खुद पर विश्वास बनाए रखना होगा।