दौसा। हेल्थ मिनिस्टर परसादी लाल मीणा कहा- पुलिस गश्त छोडक़र हाईवे पर वसूली कर रही है। उन्होंने मंडावरी थाने की पुलिस को निकम्मा तक बता दिया। ऐसे पुलिसकर्मी थाने में रहने लायक नहीं है। मंत्री परसादी गुरुवार को दौसा कलेक्ट्रेट में रिव्यू बैठक ले रहे थे। बैठक में कलेक्टर कमर चौधरी और स्क्क संजीव नैन भी मौजूद थे।
मंत्री परसादी ने एसपी से कहा- 8 बदमाशों ने खूब उत्पात मचाया, कई घंटे तक मंडावरी कस्बे में रहे। बदमाश कई खेतों के तार काटते हुए डकैती की वारदातों को अंजाम देने आबादी क्षेत्र में पहुंचे थे। पुलिस को उसकी भनक भी नहीं लगी। वारदातों को अंजाम देते वक्त भी गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को पता नहीं चला।
कई घंटे तक बदमाश इलाके में रहे, लोगों ने उनको पकडऩे के लिए मुकाबला भी किया। इतना सब होने के बावजूद भी मंडावरी थाने के पुलिसकर्मियों की सुस्त कार्यप्रणाली से क्षेत्र के लोग बेहद नाराज हैं। काफी देर बाद जब पुलिस पहुंची तो उनके पास बदमाशों से मुकाबला करने के लिए हथियार नहीं थे। वे बदमाशों को पकडऩे की बजाय लौट गए।