


1 नवंबर, मंगलवार को मिथुन राशि वालों के बिजनेस में बड़ी डील हो सकती है। कन्या राशि वालों के नए इनकम सोर्स बनेंगे। वृश्चिक राशि वालों के रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती हैं। मीन राशि के लोगों को उपलब्धियां मिलने के योग हैं। इनके अलावा मेष राशि वालों के साथ धोखा और कर्क राशि के लोगों के विवाद होने की आशंका रहेगी। बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा।
मेष: नई योजना को कार्य रूप देने से बेहतर परिणाम मिलने वाले हैं। चुनौतियों को स्वीकार करें और क्रिएटिव रहें। किसी नजदीकी संबंधी का सहयोग भी मिलेगा। पढ़ रहे विद्यार्थियों को मेहनत के मुताबिक परिणाम मिलेंगे।
वृष : युवा वर्ग अपना कैरियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने से राहत महसूस करेंगे। लेकिन किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले अपने पारिवारिक सदस्यों की सलाह अवश्य लें। अपना विकास करने के लिए थोड़ा स्वार्थी बनना की जरूरी है।
मिथुन: किसी खास योजना पर कार्य शुरू हो सकता है। परिवार तथा व्यवसाय के बीच तालमेल बना रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। अपने किसी नजदीकी संबंधी के मुश्किल समय में काम आना आपको आत्मिक खुशी देगा।
- Advertisement -
कर्क: घर में शुभ आयोजन संबंधी योजनाएं बनेंगी। तरोताजा बने रहने के लिए अपने मन मुताबिक कार्यों में भी कुछ समय व्यतीत करें। इस समय अपने वित्तीय कार्यों पर ध्यान देना आपके भविष्य के लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा।
सिंह : अनुभवी तथा प्रभावशाली लोगों के सानिध्य में रहने से उचित मार्गदर्शन मिलेगा। भावनात्मक रूप से खुद को सशक्त महसूस करेंगे तथा सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। युवाओं को अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे।
कन्या: अनुकूल समय है। आय के नए स्त्रोत सुलभ होंगे। कोई रुकी हुई पेमेंट भी आसानी से वापस मिल जाएगी। सामाजिक गतिविधियों में समय करना आपको मानसिक रूप से सुकून और खुशी देगा। तथा नए संपर्क भी बनेंगे।

तुला : घर के रखरखाव अथवा बदलाव संबंधी योजनाओं को कार्य रूप देने के लिए अनुकूल समय है। सभी पारिवारिक जिम्मेदारियों को अपने ऊपर ना लेकर घर के सदस्यों के साथ भी बांटे। इससे आप स्वयं के लिए भी समय व्यतीत कर पाएंगे, और सुकून भी मिलेगा।
वृश्चिक : नजदीकी संबंधियों से मेल मुलाकात के अवसर बनेंगे। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपके व्यक्तित्व को और अधिक प्रभावशाली बनाएगा। अपनी दिनचर्या को बहुत ही अनुशासित और व्यवस्थित बनाकर रखने से आपके कई रुके हुए कार्य हल हो जाएंगे।
धनु : कोशिश करने पर कोई मनचाहा कार्य पूरा हो सकता है। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की पूरी संभावना है। अध्ययनरत युवाओं को प्रोफेशनल पढ़ाई में उचित सफलता मिलेगी। अगर घर परिवर्तन संबंधी कोई योजना बन रही है आज उस पर अमल करने का उचित समय है।
मकर : दिन की शुरुआत में कुछ दिक्कतें रहेंगी, परंतु साथ ही किसी खास मित्र के साथ विचार विमर्श करने से कई समस्याओं का समाधान मिलेगा। पारिवारिक अथवा सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष सहयोग बना रहेगा। घर में नजदीकी संबंधियों का आगमन होगा।
कुंभ : ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। परंतु सही समय का सही सदुपयोग करना आपकी क्षमता पर भी निर्भर करता है। महिलाएं अपनी व्यक्तिगत तथा प्रोफेशनल गतिविधियों को सुचारू रूप से निर्वाह करेगी। तथा अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए भी जी तोड़ मेहनत कर लेंगी।
मीन : पिछले कुछ समय से जिस कार्य को लेकर मेहनत कर रहे थे, आज उसके अनुकूल परिणाम मिलेंगे। जिसकी वजह से आप खुद को बहुत ही हल्का-फुल्का व तनावमुक्त महसूस करेंगे। युवाओं को किसी इंटरव्यू में सफलता मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।