Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: विवाहिता को शादी का झांसा देकर 9 साल तक किया दुष्कर्म
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > विवाहिता को शादी का झांसा देकर 9 साल तक किया दुष्कर्म
crimeचूरूराजस्थान

विवाहिता को शादी का झांसा देकर 9 साल तक किया दुष्कर्म

editor
editor Published October 19, 2022
Last updated: 2022/10/19 at 8:23 AM
Share
SHARE
Share News

चूरू। पति की मारपीट से परेशान एक विवाहिता को शादी का झांसा देकर नौ साल तक रेप करने का मामला सामने आया है।
महिला थाने में विवाहिता की रिपोर्ट पर आरोपी युवक के खिलाफ रेप करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल चैकअप कराया है।
महिला थाना सीआई सुखराम चोटिया ने बताया कि बजावा रावतका तहसील उदयपुरवाटी झुंझुनूं निवासी विवाहिता ने रिपोर्ट दी कि उसकी शादी 2003 में हुई थी। उसके एक 17 वर्षीय बेटा है। शादी के बाद पति उसके साथ मारपीट कर दहेज के लिए प्रताडि़त करता था। तभी उसकी जान पहचान नरेश मीणा के साथ हुई, जो उसके घर आता जाता था। नरेश मीणा के कहने पर उसने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज करवाया था। नरेश मीणा हमेशा कहता था कि तू अपने पति को तलाक दे उसके बाद हम दोनों शादी कर लेंगे।
वर्ष 2013 में मैं चूरू में एएनएम की ट्रेनिंग करने आ गई थी। जहां जून 2013 में नरेश मीणा मुझे अपनी पत्नी के साथ मिला था। वह रोडवेज बस में कंडेक्टर का काम करता था। नरेश की बहन की शादी मेरे पीहर में की हुई है, जहां वह कुछ दिनों तक आकर रुका था। पति अक्सर मारपीट करता था। तब नरेश ने उसके साथ नजदीकियां बढ़ाई। वह उसको बोलता की उसकी पत्नी के गैर मर्दों के साथ संबंध है। वह भी अपनी पत्नी को तलाक देकर शादी कर लेगा। 13 सितम्बर 2013 को गांव जाने के लिए लेट हो रही थी। तब मैंने नरेश को अपने गांव की बस में छोडऩे को कहा। तभी उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर वह उसको पंखा सर्किल पर होशियार सिंह के मकान पर ले जाकर शादी का झांसा देकर गलत काम किया।
इसके बाद भी काफी बार आरोपी ने अलग-अलग जगह उसके साथ रेप किया है। कई जगह नरेश ने ही उसको किराये का मकान लेकर दिया, जिसका किराया भी खुद ही देता था। मगर जब उसने शादी करने की बात कही तो उसने साफ मना कर दिया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर मंगलवार को विवाहिता का मेडिकल मुआयना करवाया है।

Share News

editor October 19, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पूनरासर बाबा के मेले के लिए संजीवनी सेवा समिति की तैयारियां जोरों पर
धार्मिक बीकानेर
गजनेर पुल पर सीवरेज संकट: नगर निगम और ठेका कंपनी की लापरवाही बनी मुसीबत
बीकानेर
राज्यपाल ने 52 अभियोजन अधिकारियों को दी पदोन्नति, बीकानेर के 4 अधिकारी प्रमोट
बीकानेर
रामदेवरा में श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प, लाठीचार्ज से माहौल तनावपूर्ण
बीकानेर
RPSC का बड़ा एक्शन: फर्जी दस्तावेजों वाले 415 अभ्यर्थी आजीवन डिबार
बीकानेर
IOCL भर्ती 2025: ग्रेजुएट इंजीनियरों के लिए सुनहरा मौका, 1.60 लाख तक सैलरी
बीकानेर
बीकानेर में सेंधमारी, लाखों के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी
बीकानेर
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर

You Might Also Like

crimeदेश-दुनिया

943 बैंक खाते, 104 सिम और 60 करोड़ की ठगी का खुलासा, 12 आरोपी गिरफ्तार

Published August 26, 2025
राजनीतिराजस्थान

विकास संकल्प 2047 पर CM का संवाद, जन समस्याओं पर सांसद-विधायकों ने रखे सुझाव

Published August 26, 2025
राजस्थानशिक्षा

RBSE ने 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म भरने की तिथियों में किया संशोधन

Published August 24, 2025
राजनीतिराजस्थान

शहरी निकाय चुनाव में नया मोड़, परिसीमन अधिसूचना पर DLB देगा रोडमैप

Published August 24, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?