Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पुरानी जेल भूमि को निवेशकों के लिए बनाएंगे और उपयुक्त, जिला कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने निवेशकों के साथ संवाद
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > पुरानी जेल भूमि को निवेशकों के लिए बनाएंगे और उपयुक्त, जिला कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने निवेशकों के साथ संवाद
बीकानेरराजस्थान

पुरानी जेल भूमि को निवेशकों के लिए बनाएंगे और उपयुक्त, जिला कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने निवेशकों के साथ संवाद

editor
editor Published October 16, 2022
Last updated: 2022/10/16 at 4:06 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। पुरानी जेल भूमि को निवेशकों के लिए अधिक उपयुक्त बनाने और इसके बेहतर विकास के लिए रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों और निवेशकों ने संवाद किया।
नगर विकास न्यास सभागार में आयोजित इन्वेस्टर्स मीट में जिला कलक्टर और नगर विकास न्यास अध्यक्ष भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि पुरानी जेल भूमि के विक्रय और आवश्यकता के अनुसार मॉल, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, हॉल रेस्टोरेंट, शो रूम आदि बनाए जाने के उद्देश्य से चर्चा की गई। न्यास द्वारा इसके लिए प्रस्तावित नक्शा रखा गया। वहीं निवेशकों से भी उनके प्लान आमंत्रित किए गए। उन्होंने कहा कि सुझावों के आधार पर अग्रिम रूपरेखा बनाई जाएगी। जिला कलेक्टर ने बताया कि इस भूमि के विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग शहर के विकास के लिए किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने न्यास द्वारा गत दिनों किए गए कार्यों और आगामी कार्ययोजना के बारे में बताया।
नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा ने बताया कि वर्ष 2011 में पुरानी जेल परिसर को नगर विकास न्यास को हस्तान्तरित किया गया था। परिसर का कुल क्षेत्रफल 32 हजार 301 वर्गमीटर है। जिसमें पार्किंग व सड़क का क्षेत्रफल 11 हजार 993 वर्गमीटर है। शेष 20 हजार 308 वर्गमीटर क्षेत्रफल विक्रय योग्य है। उन्होंने बताया कि पूर्व में यहां छोटे-छोटे प्लाट्स आवासीय तथा व्यवसायिक की नीलामी की गई थी, परन्तु कम क्षेत्रफल के प्लॉट की अधिकतम ऊँचाई सीमित होने के चलते निवेशकों के लिए ये कम उपयोगी थे। ऐसे में निवेशकों की सुविधा के लिए न्यास ने बड़े ब्लाक्स के रूप में भू निस्तारण नियम में वर्णित रीति के अनुसार भूमि विक्रय करने की योजना बनाई है, जिसमें बिल्डिंग बाईलॉज के अनुसार अधिकतम निवेश के लिये प्लाट्स के साईज को भी पुनः निर्धारित किया जाएगा।
इस दौरान नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी पी पचीसिया, सुरेंद्र धारणिया, अरविंद बोड़ा, विनोद सोनी, नवीन आसोपा, सुखदेव चायल, अजय सेठिया, राजू दफ्तरी, जितेंद्र बिश्नोई, तहसीलदार कालू राम पडिहार आदि मौजूद रहे।


Share News

editor October 16, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

गंगाशहर में मंदिर बना चोरों का निशाना, दान पात्र से हजारों रुपए चोरी
बीकानेर
बीकानेर में नकली डीजल फैक्ट्री पर मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की रातों-रात छापेमारी
बीकानेर
राजस्थान में अगले सत्र से 312 सरकारी स्कूल होंगे मर्ज, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा
राजस्थान
बिहार चुनाव: पहले चरण में सुबह 9 बजे तक 13% मतदान, कई जगह EVM में गड़बड़ी
देश-दुनिया
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल
राशिफल
भीषण आग: अनाज, कपड़े और नगदी सहित ढाणी हुई पूरी तरह तबाह
बीकानेर
बीकानेर में बढ़ते सड़क हादसे: क्या लाइसेंस निरस्तीकरण से थमेगी मौतों की रफ्तार?
बीकानेर
बीकानेर में फर्जी दस्तावेजों से जमीन का बैयनामा कराने का मामला दर्ज
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

गंगाशहर में मंदिर बना चोरों का निशाना, दान पात्र से हजारों रुपए चोरी

Published November 6, 2025
बीकानेर

बीकानेर में नकली डीजल फैक्ट्री पर मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की रातों-रात छापेमारी

Published November 6, 2025
राजस्थान

राजस्थान में अगले सत्र से 312 सरकारी स्कूल होंगे मर्ज, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

Published November 6, 2025
बीकानेर

भीषण आग: अनाज, कपड़े और नगदी सहित ढाणी हुई पूरी तरह तबाह

Published November 5, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?