बीकानेर: सादुलगंज स्थित राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में छात्राओं के करियर विकास और मार्गदर्शन के लिए काउंसलिंग शिविर की शुरुआत की गई है। यह शिविर बीकानेर संभाग स्तर पर पाठ्यक्रमों की जानकारी पहुंचाने और छात्राओं को रोजगारपरक विकल्पों से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, जो शनिवार तक चलेगा।
महाविद्यालय की प्राचार्य दीप्ति कश्यप ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा से लेकर उद्यमिता तक के सफर के लिए प्रेरित करना है। इसमें विषय विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करते हुए छात्राओं को करियर से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव देंगे।
शिविर के आयोजन से पहले महाविद्यालय में बैठक आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ व्याख्याताओं ने भाग लिया और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।
छात्र शाखा प्रभारी नीलम राजपुरोहित ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के तहत महाविद्यालय में कॉस्ट्यूम डिजाइन एंड ड्रेस मेकिंग, टेक्सटाइल डिजाइन और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे त्रिवर्षीय डिप्लोमा कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। इन कोर्सेज में 10वीं के बाद प्रवेश लिया जा सकता है और ये 12वीं के समकक्ष माने जाते हैं।
- Advertisement -
इसके अलावा, फैशन डिजाइन और टेक्सटाइल डिजाइन में डिग्री कोर्स भी शुरू किए जा चुके हैं, जिनमें छात्राओं का रुझान बढ़ रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग की विभागाध्यक्ष ने इसे छात्राओं के लिए बेहतर करियर विकल्प बताया।
मीडिया प्रभारी डॉ. उमाकांत व्यास के अनुसार, डिप्लोमा पाठ्यक्रमों


