बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। यह घटना नोखा रोड स्थित चांडक पेट्रोल पंप के पास हुई।
इस संबंध में उदयरामसर निवासी पवन शर्मा ने ऑल्टो कार के चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। शिकायत के अनुसार, उनका चचेरा भाई हितेश शर्मा बाइक से जा रहा था, तभी एक ऑल्टो कार के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसा इतना गंभीर था कि हितेश शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


