बीकानेर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। यह घटना नोखा रोड पर गंगाशहर थाना क्षेत्र में हुई।
जानकारी के अनुसार, पलाना जाने वाली सड़क पर एक ऑल्टो कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, ऑल्टो कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों और सामाजिक संगठनों के सेवादारों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है।


