बीकानेर के चौखूंटी क्षेत्र में सोमवार को दो समुदायों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया, जो जल्दी ही झगड़े और मारपीट में बदल गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार विवाद की शुरुआत सिगरेट पीने को लेकर कहासुनी से हुई थी। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई।
सूचना मिलते ही सीओ सिटी अनुज डाल, नया शहर थाना अधिकारी रोहित चौधरी और कोतवाली थाना अधिकारी सविता डाल सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया।
पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर हालात को काबू में कर लिया। फिलहाल क्षेत्र में शांति बनी हुई है और एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात है। मामले की जांच जारी है।


