बीकानेर में घर में घुसकर चोरी और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना 2 सितंबर 2025 की है।
मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना में रामपुरा बस्ती निवासी मधुसुदन सिंह ने यशवर्धन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी ने उसके घर में घुसकर चोरी की और उसके साथ-साथ उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा आरोपी ने मकान पर कब्जा करने का भी प्रयास किया।
पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


