बीकानेर में पांच अप्रैल की रात करीब साढ़े दस बजे दो गाड़ियों की आपसी टक्कर के बाद युवकों ने एक युवक पर जमकर हमला किया। घटना बीकानेर मेडिकल सर्किल के पास हुई, जहां गुस्साए युवकों ने सड़क पर युवक को दौड़-दौड़कर पीटा।
इस हिंसक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मौके पर कुछ लोग मौजूद थे जिन्होंने पूरी घटना अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। हालांकि बाद में कुछ युवकों ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया।
घटना ने इलाके में सुरक्षा और शांति पर सवाल खड़े कर दिए हैं, और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


