बीकानेर जिले में भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए देहात जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। यह घोषणा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर के निर्देशानुसार की गई है।
भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने नई कार्यसमिति का गठन करते हुए कुल 91 सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी है। जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने जानकारी दी कि इस कार्यसमिति में सभी विधानसभा क्षेत्रों के बीच संतुलन और सामंजस्य बनाए रखने का विशेष ध्यान रखा गया है।
नई कार्यसमिति में संगठन के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। इसमें सांसद, विधायक, बोर्ड और आयोगों के अध्यक्ष व सदस्य, प्रधान, चेयरमैन, राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विधायक प्रत्याशी तथा विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा विशेष आमंत्रित सदस्यों को भी जगह दी गई है।
जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि यह कार्यसमिति संगठन को और अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी मिलकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने में योगदान देंगे।
- Advertisement -


