बीकानेर शहर के सर्वोदय बस्ती क्षेत्र में रविवार को एक सराहनीय स्वास्थ्य पहल देखने को मिली, जहां मुक्ता प्रसाद रोड स्थित कॉस्मोडेंट डेंटल एंड कॉस्मेटिक क्लीनिक में नि:शुल्क दांत एवं त्वचा जांच शिविर आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे इस प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत और महत्व स्पष्ट रूप से सामने आया। इंतजार के बावजूद लोगों में उत्साह बना रहा और सभी ने इस पहल की सराहना की।
यह शिविर बीडीएस कॉस्मेटोलॉजिस्ट एवं डेंटिस्ट डॉ. नाजनीन के निर्देशन में आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि इस तरह का नि:शुल्क शिविर क्लीनिक में पहली बार आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य आमजन को सुलभ और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अब इस तरह के शिविर हर महीने आयोजित किए जाएंगे।
शिविर के दौरान करीब 150 से अधिक मरीजों की जांच की गई और उन्हें आवश्यक परामर्श व उपचार दिया गया। त्वचा रोगों में एक्ने, पिगमेंटेशन सहित अन्य समस्याओं के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया। क्लीनिक में लेजर मशीन, हाइड्रोफेशियल और माइक्रोनीडलिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे मरीजों को बेहतर उपचार मिल रहा है।
- Advertisement -
इसके अलावा दंत चिकित्सा के लिए भी अत्याधुनिक उपकरणों के माध्यम से विभिन्न समस्याओं का समाधान किया गया। इस शिविर ने न केवल इलाज बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


