Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शनिवार का राशिफल: आज इन राशियों के जातकों के पैसों की दिक्कत होगी खत्म
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राशिफल > शनिवार का राशिफल: आज इन राशियों के जातकों के पैसों की दिक्कत होगी खत्म
राशिफल

शनिवार का राशिफल: आज इन राशियों के जातकों के पैसों की दिक्कत होगी खत्म

editor
editor Published October 8, 2022
Last updated: 2022/10/08 at 7:09 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

शनिवार, 8 अक्टूबर को मेष राशि के लोगों सोच-समझकर खर्च करें, पैसों की दिक्कतें आ सकती हैं। मिथुन राशि के लोगों के विचारों में बदलाव आ सकता है। तुला राशि के लोग हड़बड़ी में निर्णय लेंगे तो हानि हो सकती है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…
मेष : खर्च बढऩे से पैसों से संबंधित योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। पैसों से जुड़े हुए हर एक काम का ठीक से ध्यान रखना होगा। व्यर्थ की चीजों पर खर्च होने की संभावना बन रही है।

वृषभ : निराशा रहेगी, लेकिन आप काम करते रहेंगे। किसी व्यक्ति को दिए गए वचन का पालन करने की कोशिश करें। जब तक आपका व्यक्तित्व सुधरता नहीं है, तब तक जीवन में बदलाव करना संभव नहीं होगा। खुद के नकारात्मक पहलुओं को समझने की कोशिश करें।

मिथुन : आध्यात्मिक बातों का असर आप पर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। जिन कारणों से जीवन की शांति खत्म हुई है, उन बातों से बचें और आध्यात्मिक बातों से शांति प्राप्त हो सकती है। अपने विचारों में आ रहे बदलाव पर ध्यान दें। काफी सवालों के जवाब आपको खुद ही खोजने की कोशिश करनी होगी।

कर्क : समय आपके पक्ष में चल रहा है। महत्वपूर्ण बातों को अंजाम तक पहुंचाने की कोशिश करें। जिन बड़े लक्ष्यों पर काम करना आप चाहते हैं, उनके लिए अवसर प्राप्त होते रहेंगे। विदेश से संबंधित काम आगे बढ़ता जाएगा। जिन पुरानी बातों की वजह से तकलीफ होती है, उन्हें सुलझाने के लिए प्रयत्न करें।

- Advertisement -

सिंह : पुराने कर्मों का फल मिल सकता है। अशांति का कारण पता चलने से उन्हें दूर करने का रास्ता भी मिलेगा। परिवार में जो संबंध बिगड़ रहे हैं, उनकी चिंता अभी न करें। जिन बातों के साथ आप जुड़े हैं, केवल उन पर ही ध्यान देना होगा।

कन्या : पुरानी बातों को पीछे छोड़ते समय तकलीफ होगी, लेकिन इन बातों को छोडऩा आवश्यक है। कठिन परिस्थिति में अपेक्षित व्यक्ति से मदद प्राप्त हो सकती है। तनाव न हो, इस बात का ध्यान रखने की कोशिश करें।

तुला : कुछ समस्याओं के बारे में फिलहाल आप कुछ भी नहीं कर सकते हैं, इस बात को समझने की आवश्यकता होगी। अगले कुछ दिनों में परिस्थिति बदलती हुई नजर आ रही है। अभी केवल संयम बनाए रखें। हड़बड़ी में लिया गया निर्णय आपके लिए समस्या बढ़ा सकता है।

वृश्चिक : लोगों के साथ जुडऩे से अपनी समस्याओं के बारे में खुलकर बात कर पाना संभव होगा, लेकिन अपनी कितनी जानकारी दूसरों को देनी है, यह बात को समझने की कोशिश करें। कोई व्यक्ति आपकी कमजोरी का गलत फायदा न उठाए, इस बात का ध्यान रखें।

धनु : केवल अपनी भावनाओं को महत्व देकर अन्य लोगों की बातों को नजरअंदाज करना आपके लिए और उस व्यक्ति के लिए भी समस्या का कारण बन रहा है। अन्य लोगों के द्वारा बोली गई बातों को समझने की कोशिश करें। किसी भी बात का गलत अनुमान लगाने और एक-दूसरे के लिए गलतफहमी होने से दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

मकर : एकांत में रहने की कोशिश आपके लिए उपयुक्त साबित होगी। भविष्य से संबंधित बातों का विचार करके खुद की चिंता न बढ़ाएं। वर्तमान से जुड़ी समस्याओं को दूर करने की कोशिश करें, तभी इच्छाएं जल्दी पूर्ण कर पाना संभव होगा।

कुंभ : भौतिक सुख प्राप्त करने की इच्छा बढ़ती हुई नजर आ रही है, इस कारण लालच बढ़ सकता है। केवल पैसों के पीछे भागकर व्यक्तिगत जीवन के अन्य पहलुओं पर असर न होने दें। जिस बात को पूरा करने का निश्चय आपने किया है, उस बात पर टिके रहना आपके लिए जरूरी होगा।

मीन : प्रगति की वजह से आपके साथ परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा। आप आगे बढक़र पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने की कोशिश करें, इस वजह से परिवार के लोगों की मर्जी आपके ऊपर बनी रहेगी। कोई नुकसान नजर नहीं आ रहा है, फिर भी पैसों का ठीक से इस्तेमाल करें।


Share News
Chat on WhatsApp

editor October 8, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नयाशहर में मारपीट के दौरान चाकूबाजी, युवक की छाती पर वार
बीकानेर
नयाशहर में युवक ने की आत्महत्या, सुबह फंदे पर लटका मिला
बीकानेर
ख्वाजा कॉलोनी में घर को लगाई आग, बाइक समेत कीमती सामान जला
बीकानेर
26 फरवरी को बीकानेर के कई क्षेत्रों में बिजली कटौती
बीकानेर
विदेशी महिला से दिनदहाड़े छीनाझपटी, आरोपी पकड़ा गया
बीकानेर
बीकानेर: घर के सामने कैंपर चोरी, व्यास कॉलोनी में ताला तोड़कर डकैती
बीकानेर
अश्लील सामग्री पर पांच OTT प्लेटफॉर्म्स पर डिजिटल स्ट्राइक, किए गए पूर्ण प्रतिबंध
बीकानेर
बीकानेर: गाड़ी पेड़ से टकराई, नील गाय के कारण एक की मौत, एक घायल
बीकानेर

You Might Also Like

राशिफल

आज का राशिफल: रुके काम पूरे, सेहत पर दें विशेष ध्यान

Published February 25, 2026
राशिफल

आज का राशिफल – स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत, पारिवारिक मामलों में रखें संयम

Published February 24, 2026
राशिफल

शनि-बुध युति 2026: इन तीन राशियों के लिए सफलता का सुनहरा दौर शुरू

Published February 23, 2026
राशिफल

24 फरवरी से होलाष्टक शुरू, इन 6 राशियों को रहना होगा सतर्क

Published February 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?