बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां बस का इंतजार कर रहे एक ही परिवार के कई लोगों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
घटना 2 अप्रैल की अलसुबह रानी बाजार स्थित किसान छात्रावास के पास की है। इस संबंध में धोबी तलाई निवासी इजहार आलम ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
प्रार्थी के अनुसार, वह अपनी पत्नी रहीन, बेटे अबिर, अहद खान और रिश्तेदार नाहिदा के साथ नागौर जाने वाली बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आई कार ने सभी को टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर गए।
हादसे में घायल सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान अबिर खान की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हैं।
- Advertisement -
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी वाहन चालक की तलाश जारी है।


