बीकानेर: शहर के पीबीएम अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर खड़ी एक कार चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में परिवादी जोगेंद्र सिंह राठौड़ ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
रिपोर्ट के अनुसार, 23-24 मार्च की मध्यरात्रि करीब 12 बजे वे मेडिकल कार्य से अस्पताल पहुंचे थे और अपनी कार इमरजेंसी के बाहर खड़ी कर दी थी। कुछ समय बाद लौटने पर वाहन मौके से गायब मिला।
कार नहीं मिलने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और जीपीएस के जरिए वाहन का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन तकनीकी कारणों से लोकेशन नहीं मिल सकी।
सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

