बीकानेर: तेजरासर क्षेत्र में भारतीय मनोरंजन बैंक के नकली नोट बरामद होने के बाद नापासर थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में राजेश, अशोक, मुनीराम, रामस्वरूप, बनवारी, मनफूल और ओमप्रकाश शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने गिरोह बनाकर नकली नोट को असली बताकर लोगों के साथ धोखाधड़ी की। बरामद नोट भारतीय मुद्रा की नकल किए गए नकली नोट थे।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि नकली नोट के इस गिरोह ने कई लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। मामले की जांच जारी है।

