अजमेर स्थित राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर उदयपुर जिला कलेक्टर कार्यालय से ऑनलाइन माध्यम के जरिए परिणाम घोषित करेंगे।
रिजल्ट जारी होते ही छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। इससे पहले भी संभावना जताई जा रही थी कि मार्च के अंत तक परिणाम घोषित किया जा सकता है, क्योंकि कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका था और तकनीकी प्रक्रियाएं अंतिम चरण में थीं।
इस वर्ष 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित हुई थीं। कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के लगभग 9.10 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। छात्र अपने रोल नंबर के जरिए ऑनलाइन अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

