बीकानेर जिले के देशनोक थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को भगाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
रिपोर्ट में बताया गया कि केसरदेसर जाटान निवासी प्रेम गोदारा पर आरोप है कि वह उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस केस की जांच देशनोक थाने की पुलिस अधिकारी सुमन शेखावत द्वारा की जा रही है।

