Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: वसुंधरा राजे का बीकानेर आने का कार्यक्रम तय, मुकाम और लक्ष्मीनाथ मंदिर में दर्शन करेगी, चार जगह शोकसभा में शामिल होंगी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > वसुंधरा राजे का बीकानेर आने का कार्यक्रम तय, मुकाम और लक्ष्मीनाथ मंदिर में दर्शन करेगी, चार जगह शोकसभा में शामिल होंगी
बीकानेरराजनीतिराजस्थान

वसुंधरा राजे का बीकानेर आने का कार्यक्रम तय, मुकाम और लक्ष्मीनाथ मंदिर में दर्शन करेगी, चार जगह शोकसभा में शामिल होंगी

editor
editor Published October 7, 2022
Last updated: 2022/10/07 at 6:40 PM
Share
SHARE
Share News

बीकानेर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रविवार सुबह बीकानेर आएंगी। राजे के ऑफिस से जारी कार्यक्रम के मुताबिक वे रविवार व सोमवार दो दिन बीकानेर में रहेंगी। वहीं, इस कार्यक्रम में जूनागढ़ के सामने किसी आम सभा की जानकारी नहीं दी गई है। उधर, सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवार के पुत्र रविशेखर मेघवाल ने सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम को पूरी तरह व्यक्तिगत बताया है।
वसुंधरा राजे सुबह पौने दस बजे जयपुर से हेलिकॉप्टर से रवाना होंगी और ग्यारह बजे देशनोक पहुंचेगी। वहां करणी माता मंदिर में पूजा अर्चना के बाद एक बजे मुकाम पहुंचेगी। वहां भी दर्शन और पूजा करके बीकानेर शहर के लिए रवाना होगी। वो सबसे पहले बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी के निवास पर पहुंचेगी। जहां उनकी माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करेगी। इसके बाद देहात भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सहीराम दुसाद और पूर्व मंत्री मानिक चंद सुराना के निवास पर पहुंचेगी। यहां भी दोनों वरिष्ठ भाजपा नेताओं के निधन पर शोक व्यक्त करेगी।
सोमवार सुबह राजे बीकानेर पश्चिम के पूर्व विधायक गोपाल जोशी के घर पहुंचकर उनके निधन पर शोक व्यक्त करेंगी। सोमवार को ही मुख्यमंत्री बीकानेर के नगर सेठ कहलाने वाले लक्ष्मीनाथ मंदिर भी जाएगी। यहां भी विशेष पूजा अर्चना की जाएगी।
भाटी भाजपा में शामिल होंगे
इसी दिन पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी भाजपा में शामिल होंगे। भाटी गुट की ओर से स्पष्ट बताया जा रहा है कि वो नौ अक्टूबर को भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसके लिए जूनागढ़ के सामने सभा की तैयारी हो रही है। स्वयं भाटी बीकानेर के अलावा देशनोक, नोखा व श्रीकोलायत सहित अनेक कस्बों व गांवों में मीटिंग करके अपने समर्थकों को बीकानेर बुला रहे हैं। उधर, राजे के कार्यक्रम में इसका कोई जिक्र नहीं है। संभव है कि अधिकृत कार्यक्रम में शामिल नहीं किया गया है लेकिन शाम को जूनागढ़ की सभा में वो शामिल हो जाएं।
सिर्फ व्यक्तिगत दौरा
उधर, केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के पुत्र रविशेखर मेघवाल ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा है कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का बीकानेर दौरा व्यक्तिगत है। उनके सोशल मीडिया पोस्ट को अब वायरल किया जा रहा है।

Share News

editor October 7, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सस्ती गाड़ियों के नाम पर साइबर ठगी, तीन गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध
crime
राजस्थान के 9 जिलों में तेज अंधड़ और बिजली का खतरा, ऑरेंज अलर्ट जारी
राजस्थान
नहरबंदी के बाद भी बीकानेर में पानी को लेकर हाहाकार
बीकानेर
बीकानेर में मोबाइल छीनकर फरार हुए बदमाश, राह चलते युवक से की लूट
crime बीकानेर
जोड़बीड़ में बीडीए कार्रवाई के खिलाफ बढ़ा विरोध, कलेक्ट्रेट पर डटे लोग
बीकानेर
17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म: तीन नामजद, जांच शुरू
crime बीकानेर
बीकानेर में साइबर ठगी बढ़ी, 584 बैंक खातों पर रोक, 5.5 करोड़ का लेनदेन
बीकानेर
भारत की 16वीं जनगणना की अधिसूचना जारी, डिजिटल प्रक्रिया और 35 लाख कर्मचारी
देश-दुनिया

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान के 9 जिलों में तेज अंधड़ और बिजली का खतरा, ऑरेंज अलर्ट जारी

Published June 16, 2025
बीकानेर

नहरबंदी के बाद भी बीकानेर में पानी को लेकर हाहाकार

Published June 16, 2025
crimeबीकानेर

बीकानेर में मोबाइल छीनकर फरार हुए बदमाश, राह चलते युवक से की लूट

Published June 16, 2025
बीकानेर

जोड़बीड़ में बीडीए कार्रवाई के खिलाफ बढ़ा विरोध, कलेक्ट्रेट पर डटे लोग

Published June 16, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?