बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र से दो नाबालिग बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना 24 मार्च की बताई जा रही है, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
परिजनों के अनुसार 14 वर्षीय लड़का अपने 15 वर्षीय दोस्त के साथ घर से निकला था, लेकिन दोनों वापस नहीं लौटे। इसके बाद चिंतित परिवार ने सदर पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई।
जांच अधिकारी एसआई हंसराज के अनुसार पुलिस लगातार बच्चों की तलाश कर रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। बच्चों के पास मोबाइल फोन भी नहीं है, जिससे उनकी लोकेशन का पता लगाना मुश्किल हो रहा है।
पुलिस आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां भी जानकारी जुटा रही है। वहीं परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है और जल्द से जल्द बच्चों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद की जा रही है।

