बीकानेर में अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। हाल ही में गंगाशहर क्षेत्र में अभियान चलाने के बाद अब शनिवार को नगर निगम की टीम ने जूनागढ़ किला के आसपास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
यह कार्रवाई खासतौर पर सार्दुल सिंह सर्किल और बस स्टैंड के पास की गई, जहां सड़क किनारे लगे ठेलों को हटवाया गया। साथ ही ठेला संचालकों को समझाइश देते हुए उन्हें निर्धारित स्थान पर ही व्यवसाय करने के निर्देश दिए गए।
अभियान के दौरान निगम का दस्ता मौके पर मौजूद रहा और व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर जोर दिया गया। प्रशासन का उद्देश्य शहर में यातायात और व्यवस्था को बेहतर बनाना है।

