राजस्थान भाजपा ने पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनावों को लेकर अपने नेताओं की एक सूची जारी की है। इस सूची में प्रदेशभर के 11 वरिष्ठ नेताओं को चुनावी प्रवास की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मदन राठौड़ के अनुसार इस सूची में अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, ओमप्रकाश भड़ाना, सी.आर. चौधरी, रामचरण बोहरा, मोहनलाल गुप्ता, सुरेन्द्र पारीक, रामलाल शर्मा, बिहारी विश्नोई, दशरथ सिंह शेखावत और राजेन्द्र कुमार गहलोत के नाम शामिल हैं।
इनमें नोखा से पूर्व विधायक और वर्तमान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
बताया जा रहा है कि संगठन और सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे वे चुनावी रणनीति और प्रचार में अहम भूमिका निभाएंगे।

