Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान सियासी संकट के बीच सीएम बदलने पर गहलोत गुट ने रखी मांग
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > राजस्थान सियासी संकट के बीच सीएम बदलने पर गहलोत गुट ने रखी मांग
जयपुरराजनीति

राजस्थान सियासी संकट के बीच सीएम बदलने पर गहलोत गुट ने रखी मांग

editor
editor Published October 7, 2022
Last updated: 2022/10/07 at 4:47 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच कांग्रेस आलाकमान राज्य में ्रसीएम बदलने का विचार कर रहा है तो वहीं गहलोत गुट का मानना है कि अगर राज्य में सीएम बदला तो कांग्रेस सरकार गिर सकती है। सचिन पायलट के लिए राजी न होने वाले गहलोत गुट ने अब नई मांग रख दी है।
मल्लिकार्जुन खडग़े के समर्थन में आए अशोक गहलोत ने क्या कहा?
राजस्थान में कांग्रेस की सरकार खतरे में है। एक तरफ कांग्रेस आलाकमान नए मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन कर रहा है तो दूसरी तरफ अशोक गहलोत गुट के विधायकों को नेतृत्व परिवर्तन मंजूर नहीं है। ऐसे में अगर कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने का निर्णय लिया तो बगावती तेवर अपनाने वाले विधायक बागी हो जाएंगे। गहलोत गुट के 70 से ज्यादा विधायक अचानक बागी हुए तो सरकार का गिरना तय है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने से पहले दिल्ली में कहा था कि कांग्रेस हाईकमान इस मसले पर विचार विमर्श कर रहा है। आगामी दो दिन में कोई न कोई निर्णय लिया जाएगा। इसी बीच केसी वेणुगोपाल और खुद सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने दक्षिण भारत चले गए।
गहलोत गुट के विधायक ने रखी अब ये मांग
अशोक गहलोत खेमे के कांग्रेसी विधायक अपनी जिद पर अड़े हैं। उन्हें सचिन पायलट किसी भी सुरत में मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार नहीं है। बीते दिनों ही मंत्री परसादी लाल मीणा, गोविंद राम मेघवाल, प्रताप सिंह खाचरियावास, शांति धारीवाल, महेश जोशी, धर्मेंद्र राठौड़ कह चुके हैं कि उन्हें सचिन पायलट किसी भी सूरत में मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार नहीं है। परसादी लाल मीणा और गोविंद राम मेघवाल तो यहां तक कह चुके हैं कि मध्यावधि चुनाव मंजूर है लेकिन सचिन पायलट का नेतृत्व मंजूर नहीं है।
अब गहलोत गुट के विधायकों ने एक नई मांग सामने रख दी है। गहलोत गुट के विधायकों का कहना है कि अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन नहीं किया है। ऐसे में अब प्रदेश में कांग्रेस नेतृत्व बदलने की जरूरत ही नहीं है। एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत के तहत अशोक गहलोत के पास मुख्यमंत्री का सिर्फ एक ही पद है। वे दूसरे किसी पद पर नहीं है।
अब दिग्विजय सिंह और मल्लिकार्जुन खडग़े टटोलेंगे विधायकों का मन
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले मल्लिकार्जुन खडग़े खुद के प्रचार में जुटे हैं। वे कांग्रेसी डेलिगेट्स से अपने समर्थन में वोट देने की अपील कर रहे हैं। आगामी दो तीन दिनों में मल्लिकार्जुन खडग़े जयपुर आएंगे। यहां पर वे कांग्रेसी डेलीगेट्स के साथ विधायकों से मुलाकात करेंगे। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह भी खडग़े के साथ जयपुर आएंगे। खडग़े और दिग्विजय सिंह दोनों कांग्रेस के विधायकों से मुलाकात करेंगे और इस सियासी संकट के बारे में जानकारी लेंगे। विधायकों से फीडबैक लेकर कांग्रेस हाईकमान को अवगत कराएंगे। उसी के बाद कांग्रेस आलाकमान अपना फैसला सुनाएगा।


Share News
Chat on WhatsApp

editor October 7, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पुलिस संभागार में सम्मान समारोह, छह अधिकारियों को भावभीनी विदाई
बीकानेर
10 लाख का चेक बाउंस पर 1 साल जेल, 19 लाख जुर्माना
बीकानेर
बीकानेर में सीवरेज चैम्बर से मिले 500 के नोट, जांच में जुटी पुलिस
बीकानेर
बीकानेर में नशे के आदी 25 वर्षीय युवक की मौत, जांच शुरू
बीकानेर
बीकानेर में दूध विक्रेता से मारपीट, 1.10 लाख रुपये लूटे
बीकानेर
ईरान के शहरों में धमाके, अमेरिका और इजराइल ने मिलकर किया हमला
देश-दुनिया
पीएम मोदी के दौरे से पहले बीकानेर में सतर्कता, करणी सेना नेताओं पर नजर
बीकानेर
बीकानेर में नववर्ष धर्मयात्रा की तैयारी तेज, नई समिति का गठन
बीकानेर

You Might Also Like

जयपुर

91 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को बढ़ी हुई राशि का लाभ, पेंशन 1300 रुपये प्रतिमाह

Published February 26, 2026
जयपुर

जयपुर: कैबिनेट बैठक में पंचायत चुनाव और ‘दो बच्चों’ नियम पर हो सकता फैसला

Published February 25, 2026
राजनीति

16 मार्च को 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, 25 विपक्ष और 12 एनडीए

Published February 19, 2026
जयपुर

राजस्थान बजट 2026: युवाओं, किसानों, महिलाओं को बड़ी सौगात

Published February 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?