बीकानेर में सड़क हादसे का एक मामला सामने आया है, जहां तेज रफ्तार कार ने एक युवती को टक्कर मार दी। यह घटना पंचशती सर्किल पर 23 फरवरी की शाम करीब 6 बजे हुई।
इस संबंध में सदर थाना में सादुलगंज निवासी ओमप्रकाश ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। शिकायत के अनुसार, फॉर्च्यूनर चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी बेटी को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गई।
घटना के बाद घायल युवती को तुरंत टैक्सी के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

