राजस्थान बार काउंसिल चुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। बीकानेर से वरिष्ठ अधिवक्ता कुलदीप कुमार शर्मा ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ जोधपुर स्थित बार काउंसिल कार्यालय पहुंचकर यह प्रक्रिया पूरी की।
जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद तय समय पर चुनाव कराए जा रहे हैं। नामांकन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता दामोदर शर्मा, मुमताज अली भाटी और गणेश चौधरी सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष वकीलों ने भी इस दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
नामांकन के बाद कुलदीप कुमार शर्मा ने कहा कि वे हमेशा अधिवक्ताओं को अपने परिवार की तरह मानते आए हैं और उनके हितों के लिए समर्पित रहेंगे। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि वकीलों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाते रहेंगे।
गौरतलब है कि बार काउंसिल चुनाव हर पांच वर्ष में आयोजित किए जाते हैं, जिसमें पूरे प्रदेश से 25 अधिवक्ता चुने जाते हैं। इस बार सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार 7 सीटें महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं।
- Advertisement -
इस मौके पर सकीना खान, अकीला खान, तारा भाटी, प्रियंका यादव, ज्योति चांडक, दीपाली स्वामी, नेहा सोलंकी सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे। आगामी 22 अप्रैल को मतदान होना प्रस्तावित है।

