बीकानेर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जिसमें स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। घटना जयपुर रोड पर स्थित जैन ढाबा के पास हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। स्कूटी आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घटना स्थल पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर जेएनवीसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। महिला की पहचान जयपुर रोड निवासी सविता के रूप में हुई है।
- Advertisement -
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और ट्रक चालक की तलाश जारी है।

