बीकानेर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, करीब एक साल पहले जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक वृद्ध महिला की अज्ञात बदमाशों द्वारा बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस को लंबे समय से आरोपियों की तलाश थी।
अब पुलिस ने इस प्रकरण में वांछित दो इनामी अपराधियों—आकाश चौधरी और रोहित राजपूत—को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस के अनुसार, ये आरोपी पिछले 11 महीनों से फरार चल रहे थे और राजस्थान के विभिन्न शहरों में छिपकर रह रहे थे। इससे पहले भी इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
- Advertisement -
यह कार्रवाई एएसपी सिटी चक्रवर्ती राठौड़ के निर्देशन में की गई। वृताधिकारी सदर आईपीएस अनुष्ठा कालिया के नेतृत्व में टीम ने ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस दौरान एसआई दीपक यादव और उनकी टीम भी शामिल रही।
पूरी कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा के सुपरविजन में सफलतापूर्वक पूरी की गई।

