बीकानेर में पुलिस विभाग में प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। जिले के एसपी मृदुल कच्छावा ने दो थानों के थानाधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार गजनेर थाने के प्रभारी राकेश स्वामी के स्थान पर अब ओमप्रकाश को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह रणजीतपुरा थाने में चन्द्रजीत सिंह भाटी की जगह लक्ष्मण सिंह को नियुक्त किया गया है।
वहीं, पूर्व थानाधिकारी राकेश स्वामी और चन्द्रजीत सिंह भाटी को फिलहाल पुलिस लाइन भेज दिया गया है। इस बदलाव को प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।

