Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सीमावर्ती गांवों के विकास को मिलेगी रफ्तार, करोड़ों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > सीमावर्ती गांवों के विकास को मिलेगी रफ्तार, करोड़ों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
बीकानेर

सीमावर्ती गांवों के विकास को मिलेगी रफ्तार, करोड़ों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

editor
editor Published March 25, 2026
Last updated: 2026/03/25 at 11:20 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास को गति देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम और मुख्यमंत्री थार सीमा विकास कार्यक्रम के तहत बड़े स्तर पर विकास योजनाएं तैयार की जा रही हैं।

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के 46 सीमावर्ती गांवों में प्रत्येक गांव के लिए लगभग 3 करोड़ रुपये तक के विकास कार्य प्रस्तावित किए जा सकेंगे। वहीं मुख्यमंत्री थार सीमा विकास कार्यक्रम के तहत भी 15 करोड़ रुपये के अतिरिक्त प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजे जाएंगे।

इन योजनाओं को लेकर मंगलवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीमावर्ती गांवों के विकास के लिए प्राथमिकता के आधार पर योजनाएं तैयार की जाएं।

कलेक्टर ने प्रस्तावों में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पीएचसी स्थापना, स्कूलों में स्मार्ट क्लास, पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाली सड़कों का निर्माण, मुख्य मार्गों से गांवों तक बेहतर संपर्क, तथा ऑफ-ग्रिड सोलर प्रोजेक्ट्स को शामिल करने पर जोर दिया।

- Advertisement -

बैठक में अंशुमान सिंह भाटी ने सुझाव दिया कि विकास कार्यों में विभिन्न कंपनियों के सीएसआर फंड का भी उपयोग किया जाए, जिससे योजनाओं को और गति मिल सके।

इस दौरान जिला परिषद के सीईओ सोहन लाल ने जानकारी दी कि वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम (द्वितीय चरण) के तहत सीमावर्ती गांवों में आजीविका, सड़क, आवास, ऊर्जा, दूरसंचार, पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन और सांस्कृतिक विकास से जुड़े कार्य किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा इस योजना के लिए देशभर में 6 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है और वर्ष 2024-28 के लिए चार वर्षीय कार्ययोजना तैयार की जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री थार सीमा विकास कार्यक्रम के तहत 10 करोड़ और 5 करोड़ रुपये की दो अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से कुल 15 करोड़ रुपये के प्रस्ताव राज्य स्तर पर भेजे जाएंगे।

बैठक में डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, एसीईओ दिलीप कुमार, अधिशासी अभियंता अशोक गहलोत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor March 25, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के दो इनामी आरोपी 11 महीने बाद गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में पुलिस महकमे में बदलाव, दो थानों के थानाधिकारियों का तबादला
बीकानेर
सीमावर्ती गांवों के विकास को मिलेगी रफ्तार, करोड़ों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
बीकानेर
श्रीगंगानगर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, जांच एजेंसियां अलर्ट
बीकानेर
आज का विस्तृत राशिफल: सभी राशियों के लिए धन, करियर, परिवार, स्वास्थ्य और भाग्य के खास संकेत
राशिफल
10वीं राज. बोर्ड परिणाम में सिंथेसिस प्री फाउण्डेशन के आधे विद्यार्थी 85 प्रतिशत से ऊपर
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर हाईवे पर कार-पिकअप भिड़ंत, कार में लगी आग, कई घायल
बीकानेर
चाइनीज मांझे से कटी नाक, अस्पताल में नहीं मिला डॉक्टर
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के दो इनामी आरोपी 11 महीने बाद गिरफ्तार

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पुलिस महकमे में बदलाव, दो थानों के थानाधिकारियों का तबादला

Published March 25, 2026
बीकानेर

श्रीगंगानगर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, जांच एजेंसियां अलर्ट

Published March 25, 2026
बीकानेरशिक्षा

10वीं राज. बोर्ड परिणाम में सिंथेसिस प्री फाउण्डेशन के आधे विद्यार्थी 85 प्रतिशत से ऊपर

Published March 24, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?