बीकानेर। शहर में विद्युत तंत्र के रख-रखाव कार्य के चलते बुधवार, 25 मार्च को अलग-अलग इलाकों में निर्धारित समय के अनुसार बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने आमजन से पहले से तैयारी करने की अपील की है।
सुबह 08 बजे से दोपहर 01 बजे तक रामपुरा बस्ती की गली नंबर 8, 9, 10 और 11 में बिजली बंद रहेगी। वहीं सुबह 06:30 बजे से 10 बजे तक पशु चिकित्सालय और मुख्य सड़क क्षेत्र प्रभावित रहेगा।
सुबह 08:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक उदासर कृषि क्षेत्र, रिद्धि सिद्धि कॉलोनी, महादेव नगर, महादेव एन्क्लेव, इरफान कॉलोनी, पेमासर रोड कृषि क्षेत्र, जोधपुर-गंगानगर बायपास, बीकानेर फिटनेस सेंटर, जय श्री मिनरल्स एंड सप्लायर्स, केजी माइंस और आसपास के क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी।
दोपहर 02 बजे से शाम 06 बजे तक एमपी नगर के सेक्टर 1, 2 और 3, साथ ही वाल्मीकि बस्ती, डंप यार्ड और मुख्य सड़क क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
- Advertisement -
इसके अलावा दोपहर 03:30 बजे से शाम 06:30 बजे तक वैष्णो धाम, मांडा, मरुधर इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र, मोदी एक्वा, जेपी रोड, आर.के. पुरम, शताब्दी कॉलोनी, सरिता विहार कॉलोनी, जयपुर चौराहा, राधा स्वामी सत्संग क्षेत्र, हेरिटेज रिजॉर्ट, थार एक्सोटिका रिजॉर्ट, साई विहार कॉलोनी, जीवन रक्षा कैंसर हॉस्पिटल, नाहटा फार्म, वृंदावन गेट, होटल वेस्टा, मंडा मोटर्स, पठान कोठी, तीर्थ सेक्टर और वैष्णो विहार क्षेत्र में बिजली गुल रहेगी।
विद्युत विभाग ने बताया कि यह कटौती आवश्यक रख-रखाव कार्य के चलते की जा रही है, जिससे भविष्य में बिजली आपूर्ति को अधिक सुचारू बनाया जा सके।

