बीकानेर। राजस्थान शिक्षा विभाग ने वर्ष 2026 की कक्षा 5 और कक्षा 8 की परीक्षाओं का परिणाम मंगलवार दोपहर 1 बजे जारी कर दिया। परिणाम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान के अजमेर कार्यालय से राज्य के शिक्षा मंत्री द्वारा घोषित किए गए।
कक्षा 5 का रिजल्ट
कक्षा पांचवीं की परीक्षा 20 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक राज्य के 18,621 केंद्रों पर आयोजित हुई।
- कुल परीक्षार्थी: 13,68,947
- उत्तीर्ण: 13,33,936
- कुल परिणाम प्रतिशत: 97.75%
- छात्र पास प्रतिशत: 97.59%
- छात्राएं पास प्रतिशत: 97.94%
छात्राओं ने इस बार छात्रों से 0.35 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं, 4,371 विद्यार्थियों का परिणाम रोका गया है और 30,640 छात्र पूरक (सप्लीमेंट्री) श्रेणी में आए हैं, जिनकी परीक्षा जुलाई 2026 में होगी।
कक्षा 8 का रिजल्ट
कक्षा आठवीं की परीक्षा 19 फरवरी से 4 मार्च 2026 तक 10,056 केंद्रों पर आयोजित हुई।
- Advertisement -
- कुल परीक्षार्थी: 12,86,220
- उत्तीर्ण: 12,45,735
- कुल परिणाम प्रतिशत: 97.01%
- छात्र पास प्रतिशत: 96.52%
- छात्राएं पास प्रतिशत: 97.57%
यहां भी छात्राओं ने छात्रों से 1.05 प्रतिशत अधिक सफलता हासिल की। 2,209 छात्रों का परिणाम रोका गया है और 38,276 छात्र सप्लीमेंट्री में हैं।
ग्रेडिंग सिस्टम
इन परीक्षाओं में अंक नहीं बल्कि ग्रेडिंग सिस्टम के तहत परिणाम जारी किए गए। छात्र-छात्राओं को पांच श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है, जो उनकी उपलब्धि को दर्शाती हैं।
कुल मिलाकर, इस वर्ष दोनों कक्षाओं में पिछले साल की तुलना में सुधार देखा गया है, जिसे शिक्षा विभाग के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

